अब भाषा नहीं बनेगी पर्यटन में बाधा: अपनी ही जुबान में गाइड करेगा ‘1363’ नंबर , महिला पर्यटकों को मिला सुरक्षा कवच, 15 राज्यों में तैनात ‘पर्यटन प्रहरी’,

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में शिक्षा की गुणवत्ता को तकनीक से जोड़ते हुए एक बड़ी पहल की गई है। अब राज्य के कक्षा 6 से लेकर 12वीं तक के छात्रों को पढ़ाई के लिए केवल स्कूल की कक्षाओं पर निर्भर नहीं रहना होगा। बेसिक और माध्यमिक शिक्षा विभाग अब छात्रों को ऑनलाइन क्लास की सुविधा उपलब्ध कराने जा रहा है, जिससे कठिन विषयों को समझना और भी आसान हो जाएगा।

परीक्षा पे चर्चा’ बना देश का नया जन आंदोलन: प्रधानमंत्री ने साझा किया विकसित भारत का शैक्षिक विजन

निःशुल्क मिलेंगे वीडियो लेक्चर

अपर मुख्य सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा के निर्देशन में शुरू हुई इस योजना के तहत राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (SCERT) विभिन्न विषयों के रिकॉर्डेड वीडियो लेक्चर तैयार कर रहा है। छात्र अपनी सुविधा के अनुसार भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान और गणित जैसे महत्वपूर्ण विषयों की तैयारी कभी भी और कहीं भी कर सकेंगे। ये लेक्चर पूरी तरह से निःशुल्क होंगे और SCERT की वेबसाइट, समग्र शिक्षा पोर्टल और दीक्षा (DIKSHA) प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराए जाएंगे।

छत्तीसगढ़ में महंगा जाम:  1 अप्रैल से बदल जाएंगे देसी-विदेशी और बीयर के दाम!

विषयों पर बढ़ेगी पकड़, पीएम ई-विद्या से भी जुड़ाव

SCERT के संयुक्त निदेशक डॉ. पवन सचान ने बताया कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य छात्रों की बुनियादी विषयों पर पकड़ मजबूत करना है। अनुभवी शिक्षकों द्वारा कठिन विषयों को सरल तरीके से समझाया जाएगा, जिससे विद्यार्थियों के सीखने के स्तर में सुधार होगा। आने वाले समय में इन लेक्चर्स को पीएम ई-विद्या चैनल पर भी प्रसारित करने की योजना है, ताकि दूर-दराज के क्षेत्रों में रहने वाले छात्र भी इसका लाभ उठा सकें।

बड़ी खबर: प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी अब होगी ‘मुफ्त’, केंद्र सरकार और फिजिक्स वाला (PW) के बीच हुआ बड़ा समझौता

अनुभवी शिक्षकों को मिलेगा मौका

इन डिजिटल कक्षाओं के लिए योग्य और अनुभवी शिक्षकों का चयन किया जा रहा है। इच्छुक शिक्षकों से गूगल फॉर्म के माध्यम से आवेदन मांगे गए हैं। चयनित शिक्षकों को उनके योगदान के लिए मानदेय के साथ-साथ प्रशस्ति पत्र भी दिया जाएगा। यह योजना न केवल छात्रों के लिए मददगार है, बल्कि शिक्षकों की शिक्षण क्षमता और उनके अनुभव को भी एक नया मंच प्रदान करेगी।

जशपुर में अंतरिक्ष संगवारी कार्यक्रम : ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने 10 हजार बच्चों में जगाई अंतरिक्ष विज्ञान की नई उम्मीद

Share.

About Us

CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।

Contact Us

Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244

© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.

error: Content is protected !!
Exit mobile version