छत्तीसगढ़ में राष्ट्रव्यापी देशभक्ति अभियान ‘ऑपरेशन सिपाही रक्षा सूत्र 2026’ के तहत स्कूलों में होंगे कार्यक्रम
नई दिल्ली: अगर आपके पास एक स्मार्टफोन, एक शानदार कहानी और वीडियो बनाने का हुनर है, तो भारत सरकार आपके लिए एक बड़ा सुनहरा मौका लेकर आई है। देश के डिजिटल सेक्टर को मजबूत करने और स्थानीय प्रतिभाओं को मंच देने के लिए सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने ‘जेम्स ऑफ इंडिया’ (Gems of India) चैलेंज के पायलट चरण का शुभारंभ किया है। ‘वेव्स ओटीटी’ (WAVES OTT) के MyWAVES प्लेटफॉर्म पर आधारित इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता का उद्देश्य भारत के हर जिले की अनूठी संस्कृति, विरासत, पर्यटन और इतिहास को डिजिटल स्टोरीटेलिंग के माध्यम से दुनिया के सामने लाना है।
इस प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए क्रिएटर्स को अपने जिले की किसी खास कहानी, परंपरा या उपलब्धि पर 1 से 3 मिनट का ओरिजिनल वीडियो बनाकर MyWAVES प्लेटफॉर्म पर अपलोड करना होगा। इस पायलट चरण के लिए प्रविष्टियां (Entries) 1 अगस्त 2026 से 31 अगस्त 2026 तक स्वीकार की जाएंगी। देश की छिपी हुई प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार ने जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर भारी-भरकम नकद पुरस्कारों की व्यवस्था की है, जिसके तहत विजेता ₹50,000 (जिला स्तर) से लेकर ₹5 लाख (राष्ट्रीय स्तर) तक का इनाम जीत सकते हैं। निष्पक्षता बनाए रखने के लिए विजेताओं का चयन पर्यटन, संस्कृति और मीडिया जगत की हस्तियों वाली विशेषज्ञ समितियों द्वारा किया जाएगा।
MBA Eligibility: क्या सिर्फ कॉमर्स छात्र ही कर सकते हैं MBA? जानिए एडमिशन का पूरा नियम
फिलहाल इस चैलेंज के पायलट चरण की शुरुआत देश के कुछ चुनिंदा राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों जैसे अंडमान और निकोबार, अरुणाचल प्रदेश, चंडीगढ़, दादरा और नगर हवेली, दमन और दीव, गोवा और लद्दाख में की जा रही है। इस पहल को व्यापक बनाने के लिए सरकार ने यूट्यूब (YouTube) और मेटा (Meta) जैसी वैश्विक टेक कंपनियों के साथ-साथ प्रसार भारती और ‘माय भारत’ के साथ साझेदारी की है। इस शुरुआती चरण के सफल अनुभवों के आधार पर जल्द ही ‘जेम्स ऑफ इंडिया’ चैलेंज का विस्तार पूरे भारत के सभी जिलों में किया जाएगा।
8th Pay Commission Update: OPS पर फिर गरमाई बहस, गजट नोटिफिकेशन के बाद कर्मचारियों ने उठाई बड़ी मांग

