पंजाबी अभिनेता और गायक दिलजीत दोसांझ की फिल्म ‘सतलुज’ को रिलीज के महज तीन दिन बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म ZEE5 से हटा दिया गया है। इस फैसले के बाद फिल्म को लेकर विवाद तेज हो गया है। फिल्म निर्माता, कलाकार और सोशल मीडिया यूजर्स इस फैसले पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, केंद्र सरकार ने सूचना प्रौद्योगिकी (IT) नियम, 2021 के तहत सुरक्षा संबंधी चिंताओं का हवाला देते हुए ZEE5 को फिल्म हटाने का निर्देश दिया। बताया गया कि फिल्म पहले ‘Punjab 95’ नाम से CBFC के पास प्रमाणन के लिए भेजी गई थी, जहां 127 कट सुझाए गए थे। फिल्म निर्माताओं ने इन कट्स को स्वीकार नहीं किया, जिसके बाद फिल्म को प्रमाणन नहीं मिला।

बाद में फिल्म का नाम बदलकर ‘सतलुज’ रखा गया और इसे सीधे ZEE5 पर रिलीज कर दिया गया। चूंकि OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाले कंटेंट का नियमन CBFC नहीं करता, इसलिए मामला सरकार के संज्ञान में आने के बाद प्लेटफॉर्म को फिल्म हटाने के निर्देश दिए गए।

फिल्म हटाए जाने पर निर्देशक अनुराग कश्यप ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया देते हुए निर्देशक हनी त्रेहान की तुलना ईरानी फिल्ममेकर जाफर पनाही से की। उन्होंने इसे अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता से जुड़ा मामला बताया।

वहीं, दिलजीत दोसांझ ने कहा कि उन्हें पहले से अंदेशा था कि फिल्म हटाई जा सकती है। उन्होंने दावा किया कि कई लोगों ने फिल्म पहले ही डाउनलोड कर ली है और इसे अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने की अपील की। इसके बाद सोशल मीडिया और अन्य प्लेटफॉर्म पर फिल्म के कथित तौर पर शेयर किए जाने की खबरें भी सामने आ रही हैं।

Share.

About Us

CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।

Contact Us

Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244

© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.

error: Content is protected !!
Exit mobile version