“संगठन अलग हो सकते हैं, लेकिन शिक्षक हित एक है” — रविन्द्र राठौर की भावुक अपील, संघवाद से ऊपर उठकर एकजुट संघर्ष का आह्वान

कुनकुरी, जशपुर। शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, कुनकुरी में 23 जुलाई 2026 को निःशुल्क सरस्वती साइकिल वितरण कार्यक्रम गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अभिभावकों की उपस्थिति ने आयोजन को और भी भव्य बना दिया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती अनिता सिंह (जिला पंचायत सदस्य, जशपुर) थीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री बालेश्वर यादव (उपाध्यक्ष, जनपद पंचायत कुनकुरी) ने की, जबकि श्री उपेंद्र यादव (उपाध्यक्ष, जिला भाजपा, जशपुर) विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: परिवार में वैध जाति प्रमाण पत्र होने पर 1950 के दस्तावेजों की बाध्यता खत्म

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। छात्राओं ने सरस्वती वंदना एवं आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से उपस्थित अतिथियों, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों का मन मोह लिया। तत्पश्चात अतिथियों का पुष्पगुच्छ से स्वागत एवं सम्मान किया गया। कार्यक्रम का प्रभावी एवं आकर्षक मंच संचालन व्याख्याता श्री सुधीर दुबे ने किया, जिन्होंने पूरे आयोजन का सफल संचालन किया।

छत्तीसगढ़ में स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर बड़ा कदम: परिसरों में आवारा कुत्तों के प्रबंधन हेतु एसओपी और ऑनलाइन रिपोर्टिंग अनिवार्य

विद्यालय के प्राचार्य श्री सीता राम साव ने अपने उद्बोधन में शासन की निःशुल्क सरस्वती साइकिल योजना को बालिका शिक्षा को प्रोत्साहित करने वाली महत्वपूर्ण पहल बताते हुए छात्राओं से नियमित अध्ययन, अनुशासन एवं आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया। मुख्य अतिथि श्रीमती अनिता सिंह सहित सभी अतिथियों ने अपने संबोधन में छात्राओं को शिक्षा के माध्यम से आत्मनिर्भर बनने, उच्च लक्ष्य निर्धारित करने तथा साइकिल का सुरक्षित एवं जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करने की प्रेरणा दी।

पिता के हाथ में ऑटो की स्टेयरिंग, बेटे की कलम ने छुआ आसमान: मो. जीशान ने राष्ट्रीय पटल पर चमकाया जशपुर जिले के साथ लोधमा स्कूल का नाम!

कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण के रूप में 168 छात्राओं को निःशुल्क सरस्वती साइकिलों का वितरण किया गया। छात्राओं के चेहरों पर नई साइकिल प्राप्त करने की खुशी स्पष्ट दिखाई दे रही थी। अभिभावकों ने भी शासन की इस जनहितैषी योजना की सराहना करते हुए इसे बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने वाला सराहनीय प्रयास बताया।

सावधान! ब्रांडेड दवाओं के नाम पर बन रही थीं नकली दवाएं, फैक्ट्री का भंडाफोड़

Share.

About Us

CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।

Contact Us

Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244

© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.

error: Content is protected !!
Exit mobile version