जशपुर। कांग्रेस जिलाध्यक्षों के 10 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के पश्चात जिला कांग्रेस कमेटी जशपुर की कार्यकारिणी बैठक जिला प्रभारी एवं पूर्व विधायक श्री भानुप्रताप सिंह के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुई।
बैठक में वरिष्ठ पूर्व विधायक श्री रामपुकार सिंह, जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक श्री यू. डी. मिंज, पूर्व विधायक श्री विनय भगत, प्रदेश कांग्रेस कमेटी की महामंत्री श्रीमती आरती सिंह, प्रदेश सचिव श्री हीरू राम निकुंज, सुश्री रत्ना पैंकरा, पूर्व जिलाध्यक्ष श्री मनोज सागर यादव, जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी तथा जिले के सभी ब्लॉक अध्यक्ष उपस्थित रहे।
पीसीसी प्रदेश अध्यक्ष श्री दीपक बैज के कार्यकाल शानदार 3 वर्ष पूर्ण होने पर होने केक काट कर बधाई दी गई ।
बैठक को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी श्री भानुप्रताप सिंह ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को आम जनता के बीच लगातार सक्रिय रहकर उनकी समस्याओं को प्रमुखता से उठाना चाहिए। उन्होंने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने, नियमित जनसंपर्क बढ़ाने तथा आगामी कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
वरिष्ठ पूर्व विधायक श्री रामपुकार सिंह ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों और विफलताओं को जनता तक पहुंचाना तथा जनहित के मुद्दों पर निरंतर संघर्ष करना कांग्रेस की पहली प्राथमिकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक श्री यू. डी. मिंज ने कहा कि कांग्रेस की रीति-नीति, विचारधारा और जनहितकारी सोच को घर-घर तक पहुंचाना प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है। उन्होंने आरोप लगाया कि बीते ढाई वर्षों में भाजपा सरकार की नीतियों से किसान, मजदूर, युवा, महिलाएं तथा समाज के सभी वर्ग परेशान हैं।
बैठक में आगामी 2028 विधानसभा एवं 2029 लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए बूथ स्तर पर संगठन को और अधिक सक्रिय एवं सशक्त बनाने, कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियां तय करने तथा जनसंपर्क अभियान को व्यापक रूप से चलाने पर विशेष जोर दिया गया ।


