कतार से लेकर QR कोड तक: कैसे बदल गया भारत के लेन-देन का अंदाज़
अंबिकापुर, छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ शराब के नशे में एक पिता ने अपने ही बेटे पर तीर चला दिया है, गंभीर रूप से घायल युवक फिलहाल जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है और उसका इलाज जिला अस्पताल में जारी है। मिली जानकारी के अनुसार दरिमा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत खरखीरी में रहने वाले पहाड़ी कोरवा दशरथ ने कथित रूप से शराब के नशे में अपने बेटे राजेश पर धनुष से तीर चला दिया, यह तीर सीधे युवक के पेट में जा लगा जिससे वह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा।
घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम तुरंत मौके पर पहुंची, घायल युवक को तत्काल अंबिकापुर जिला अस्पताल ले जाया गया जहाँ उसकी हालत अब भी नाजुक बनी हुई है। इस खौफनाक वारदात के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुँचकर जांच में जुट गई है, फिलहाल आरोपी पिता के खिलाफ मामला दर्ज करने की कानूनी प्रक्रिया जारी है और गांव में इस घटना को लेकर काफी चर्चा बनी हुई है।


