रायगढ़ : जिले में एक शिक्षक शराब के नशे में स्कूल पहुंचा था। छात्राओं के सामने गाली-गलौज करते हुए हंगामा किया। प्राचार्य ने समझाया तो कहने लगा बोलने का अधिकार नहीं है मुझे। ईश्वर ने बोलने का अधिकार दिया है।

CG में युवक ने अपने हाथ और गला काटकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

इस मामले में प्राचार्य ने पत्र लिखकर शिकायत की। जिसके बाद शिक्षा विभाग ने कार्रवाई करते हुए शराबी शिक्षक को सस्पेंड कर दिया है। लारीपानी आत्मानंद स्कूल के शिक्षक महेश राम सिदार का शराब के नशे में हंगामा करते हुए वीडियो भी वायरल हुआ था। दरअसल, घटना गुरुवार (9 अक्टूबर) की है। स्वामी आत्मानंद स्कूल में सुबह क्लास चल रही थी। शिक्षक महेश राम सिदार सुबह करीब साढ़े 10 बजे शराब के नशे में स्कूल पहुंचा।

यात्रियों के लिए बड़ी खबर: सारनाथ एक्सप्रेस 33 दिनों के लिए रद्द, दिसंबर से फरवरी तक नहीं चलेगी ट्रेन

उन्होंने अटेंडेंस रजिस्टर में सिग्नेचर किया और फिर वहां से चला गया।इसके बाद दोपहर करीब 2 बजे जब कक्षा नौवीं का 5वां पीरियड चल रहा था, महेश राम फिर से स्कूल आ गया। दूसरे टीचर की क्लास में घुसकर बच्चों को डांटने लगा। जब इस बात की जानकारी प्राचार्य को मिली, तो वे तुरंत कक्षा में पहुंचे और टीचर को बाहर जाने को कहा।

मुख्यधारा में लौटे नक्सली, 50 लाख के इनामी भूपति समेत 27 ने किया आत्मसमर्पण

लेकिन नशे में धुत महेश राम गुस्सा हो गया और प्राचार्य समेत अन्य स्टाफ से उलझने लगा। उन्होंने गाली-गलौज करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। कई बार समझाने की कोशिश की गई, लेकिन वो नहीं माना। जब स्कूल में हंगामा बढ़ गया, तो स्टाफ ने डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को जानकारी दी। सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम स्कूल पहुंची और नशे में हंगामा कर रहे टीचर महेश राम को अपने साथ थाने ले गई। कुछ देर बाद स्कूल के प्राचार्य ने इस घटना की जानकारी शिक्षा विभाग को दी और लैलूंगा थाने में भी शिकायत की।

Share.

About Us

CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।

Contact Us

Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244

© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.

error: Content is protected !!
Exit mobile version