रायपुर। छत्तीसगढ़ में सहायक शिक्षकों एवं शिक्षकों के लिए TET (शिक्षक पात्रता परीक्षा) के मुद्दे पर सेवा सुरक्षा की मांग को लेकर आज महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। इसी विषय को लेकर छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक/शिक्षक समग्र फेडरेशन, सर्व शिक्षक संघ एवं नवीन शिक्षक संघ के प्रतिनिधि संयुक्त रूप से DPI में चर्चा करने जा रहे हैं।
प्रतिनिधिमंडल द्वारा शिक्षकों की सेवा सुरक्षा से जुड़े विषय को प्रमुखता से रखते हुए मांग की जाएगी कि लंबे समय से सेवा दे रहे सहायक शिक्षकों एवं शिक्षकों के हितों को ध्यान में रखते हुए TET के मामले में व्यावहारिक एवं न्यायसंगत समाधान निकाला जाए।
रविंद्र राठौर प्रदीप पाण्डेय और विकास राजपूत तीनों का कहना है कि यह लड़ाई किसी एक संगठन या कुछ शिक्षकों की नहीं, बल्कि प्रदेश के समस्त प्रभावित सहायक शिक्षकों एवं शिक्षकों की सेवा सुरक्षा से जुड़ा विषय है। इसलिए सभी संगठनों के प्रतिनिधित्व में इस मुद्दे को शासन के समक्ष मजबूती से रखा जाएगा। नौकरी बचाना महत्वपूर्ण विषय है इससे जुड़े कई परिवार है जिनके लिए ये चिंता का विषय बन गया है।
संघ प्रतिनिधियों ने कहा कि शिक्षकों के हित और सेवा सुरक्षा के लिए आवाज उठाना हमारी जिम्मेदारी है। TET के मुद्दे पर सभी प्रभावित शिक्षकों को साथ लेकर सकारात्मक एवं स्थायी समाधान के लिए हर स्तर पर प्रयास जारी रहेगा।
“TET के मुद्दे पर सेवा सुरक्षा—सभी शिक्षकों के हित में संयुक्त संघर्ष।”


