तैयार रखें दस्तावेज: निजी स्कूलों की 25% सीटों पर 16 फरवरी से मिलेगी एंट्री
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बिजली उपभोक्ताओं के लिए एक अच्छी खबर है। प्रदेश की बिजली कंपनी (CSPDCL) ने उपभोक्ताओं को उनके व्हाट्सएप नंबर पर ही बिजली बिल भेजने की अत्याधुनिक सुविधा शुरू कर दी है।
छत्तीसगढ़ में महंगा जाम: 1 अप्रैल से बदल जाएंगे देसी-विदेशी और बीयर के दाम!
अब मीटर रीडिंग होते ही उपभोक्ताओं के मोबाइल पर पीडीएफ (PDF) फॉर्मेट में पूरा बिल पहुंच जाएगा, जिससे न केवल समय की बचत होगी बल्कि कागजी बिल खोने का झंझट भी खत्म हो जाएगा।
शहरों की नकल या दिल की आवाज़? गाँव की गलियों में भी अब चढ़ने लगा ‘रोज डे’ का बुखार
कैसे मिलेगी यह सुविधा?
कंपनी ने इसके लिए एक आधिकारिक मोबाइल नंबर 9425551912 निर्धारित किया है। यह संदेश कंपनी की ऑफिशियल वेरीफाइड आईडी (ब्लू टिक) से भेजा जाएगा, ताकि उपभोक्ता किसी भी तरह की ऑनलाइन धोखाधड़ी या फर्जी संदेशों का शिकार न हों।
जशपुर के सरना एथनिक रिसॉर्ट को मिला प्रतिष्ठित ‘ग्रीन लीफ अवॉर्ड’
30 लाख उपभोक्ताओं को सीधा लाभ
वर्तमान में प्रदेश के कुल 65 लाख उपभोक्ताओं में से लगभग 40 लाख के मोबाइल नंबर बिजली कंपनी के पास रजिस्टर्ड हैं। इनमें से करीब 30 लाख व्हाट्सएप यूजर्स को इस नई सुविधा का तत्काल लाभ मिलना शुरू हो जाएगा।
मिशन ‘PRITHVI’: सुरक्षित भारत की ओर बड़ा कदम; चक्रवात और भारी बारिश की भविष्यवाणी अब 85% तक सटीक
व्हाट्सएप पर आने वाले मैसेज में बिल के साथ एक लिंक भी दिया जाएगा, जिस पर क्लिक करके उपभोक्ता तुरंत अपने बिल का भुगतान कर सकेंगे।मोर बिजली ऐप’ के जरिए उपभोक्ता अपनी पसंद के अनुसार हिंदी, अंग्रेजी या छत्तीसगढ़ी भाषा में बिल प्राप्त करने का विकल्प चुन सकते हैं। पीडीएफ फाइल को भविष्य के लिए सुरक्षित रखा जा सकता है और जरूरत पड़ने पर कभी भी प्रिंट निकाला जा सकता है। मीटर रीडिंग होते ही तुरंत संदेश मिलने से बिलिंग प्रक्रिया में पारदर्शिता आएगी।
अगर नंबर रजिस्टर्ड नहीं है तो क्या करें?
जिन उपभोक्ताओं का मोबाइल नंबर अब तक बिजली कंपनी के पास दर्ज नहीं है, वे बेहद आसान तरीके से इसे अपडेट करा सकते हैं, टोल-फ्री नंबर 1912 पर कॉल करें।या ‘मोर बिजली ऐप’ के माध्यम से अपना नंबर रजिस्टर करें।इसके लिए उपभोक्ताओं को अपना 10 अंकों का बीपी (BP) नंबर और पिछले भुगतान की जानकारी देनी होगी।
प्रबंध निदेशक भीमसिंह कंवर ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे इस सुविधा का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि सुरक्षा के मद्देनजर केवल अधिकृत ‘ब्लू टिक’ वाली आईडी से भेजे गए बिल को ही सही मानें।
हिंसा से हुनर का सफर: बस्तर में बंदूक छोड़कर हुनरमंद हुए युवा

