प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सेशेल्स के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘गार्जियन ऑफ ब्लू होराइजन’ से सम्मानित किया गया। इसके साथ ही पीएम मोदी अब तक 34 देशों के सर्वोच्च नागरिक सम्मान प्राप्त करने वाले विश्व के प्रमुख नेताओं में शामिल हो गए हैं।

 

सम्मान मिलने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने सेशेल्स की जनता, सरकार और राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि भारत और सेशेल्स मिलकर हिंद महासागर को ‘अवसरों का महासागर’ बनाने की दिशा में काम करेंगे। उन्होंने दोनों देशों के बीच व्यापार, कनेक्टिविटी और डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर भी जोर दिया।

राजधानी विक्टोरिया में राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी ने प्रधानमंत्री मोदी का औपचारिक स्वागत किया और उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इसके बाद दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय वार्ता हुई, जिसमें आपसी सहयोग, समुद्री सुरक्षा, जलवायु परिवर्तन और आर्थिक साझेदारी जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा हुई।

प्रधानमंत्री मोदी को यह सम्मान पर्यावरण संरक्षण, जलवायु परिवर्तन से मुकाबला करने और सतत विकास के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए प्रदान किया गया। इससे पहले उन्हें संयुक्त राष्ट्र का ‘चैंपियंस ऑफ द अर्थ’ पुरस्कार और संयुक्त राष्ट्र की खाद्य एवं कृषि संगठन (FAO) का एग्रीकोला मेडल भी मिल चुका है।

Share.

About Us

CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।

Contact Us

Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244

© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.

error: Content is protected !!
Exit mobile version