रायपुर, 11 नवम्बर 2025 — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में विकास और जनकल्याण की योजनाएँ लगातार नई ऊँचाइयाँ छू रही हैं। इसी क्रम में प्रदेश सरकार ने कुनकुरी में 359 करोड़ रुपये की लागत से शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय भवन निर्माण की सैद्धांतिक स्वीकृति प्रदान की है। वित्त विभाग से मिली मंजूरी के साथ ही इस महत्वपूर्ण परियोजना का रास्ता साफ हो गया है।

नवीन शासकीय मेडिकल कॉलेज की स्थापना से न केवल जिले और आसपास के क्षेत्रों के युवाओं को चिकित्सा शिक्षा के नए अवसर मिलेंगे, बल्कि आदिवासी अंचल के हजारों लोगों को अत्याधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएँ उनके ही क्षेत्र में उपलब्ध होंगी। यह परियोजना जशपुर जिले के स्वास्थ्य क्षेत्र में ऐतिहासिक परिवर्तन लाएगी और क्षेत्रीय विकास का नया अध्याय लिखेगी।

इसी के साथ वित्त विभाग ने जिले की कई अन्य योजनाओं को भी मंजूरी दी है —

  • कांसाबेल विकासखंड की मैनी नदी पर बगिया बैराज सह दाबयुक्त उद्वहन सिंचाई योजना के लिए ₹79.38 करोड़ की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। इससे किसानों को वर्षभर सिंचाई सुविधा मिलेगी और कृषि उत्पादन में उल्लेखनीय वृद्धि होगी।
  • फरसाबहार तहसील क्षेत्र में कनेक्टिविटी सुदृढ़ करने हेतु तुमला से मेडर (ओडिशा सीमा) तक 12.80 किमी लंबी सड़क निर्माण योजना को ₹27.73 करोड़ की स्वीकृति मिली है।
  • कोकिया व्यपवर्तन योजना (फरसाबहार विकासखंड) के लिए ₹16.17 करोड़ की स्वीकृति दी गई है, जिससे क्षेत्र में जल प्रबंधन और सिंचाई व्यवस्था में स्थायी सुधार होगा।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य, कृषि, सिंचाई और आधारभूत संरचना के क्षेत्र में लगातार नई योजनाएँ साकार हो रही हैं। कुनकुरी और पत्थलगांव विधानसभा क्षेत्र में स्वीकृत ये परियोजनाएँ न सिर्फ स्थानीय जनजीवन में बदलाव लाएँगी बल्कि प्रदेश के सर्वांगीण विकास की दिशा में मील का पत्थर साबित होंगी।

Share.

About Us

CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।

Contact Us

Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244

© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.

error: Content is protected !!
Exit mobile version