अब सुरक्षित होगा बच्चों का इंस्टाग्राम: मेटा ने दुनियाभर में लागू की ‘डिजिटल दीवार’, हिंसा और अश्लील कंटेंट किशोरों की पहुंच से बाहर

नई दिल्ली: डिजिटल इंडिया के दौर में अब बच्चों को छोटी-मोटी चीजों के लिए नकद पैसे मांगने की जरूरत नहीं होगी। गूगल पे (GPay) ने ‘UPI Circle’ सिस्टम पर आधारित एक नया फीचर ‘पॉकेट मनी’ लॉन्च किया है। इस फीचर की सबसे बड़ी खूबी यह है कि अब बच्चे या परिवार के अन्य सदस्य बिना खुद का बैंक अकाउंट हुए भी स्मार्टफोन से बेधड़क ऑनलाइन पेमेंट कर सकेंगे। इस पूरी प्रक्रिया में पैसा माता-पिता (प्राइमरी यूजर) के खाते से कटेगा, लेकिन इसका रिमोट कंट्रोल भी उन्हीं के पास रहेगा।

गर्मी गायब, ठंड का अहसास: आखिर क्यों बदल गया मौसम का मिजाज? जानिए क्या है ‘वेस्टर्न डिस्टर्बेंस’ का वो चक्र जिसने गर्मी को रोक दिया

कैसे काम करता है यह स्मार्ट सिस्टम? इस फीचर में घर के बड़े ‘प्राइमरी यूजर’ बनते हैं और बच्चे ‘सेकेंडरी यूजर’। माता-पिता अपने एक ही बैंक अकाउंट से अधिकतम 5 सदस्यों को जोड़ सकते हैं। इसके लिए बच्चों के पास अपना स्मार्टफोन और गूगल पे ऐप होना जरूरी है। खास बात यह है कि पेमेंट करते समय पैसा सीधे माता-पिता के लिंक किए गए खाते से कटेगा, जिससे बच्चों को अपना अलग बैंक खाता खोलने की झंझट से मुक्ति मिल जाएगी।

टोल प्लाजा पर अब कैश को ‘नो एंट्री’ 10 अप्रैल से देशभर में बंद होगा नकद भुगतान और बिना फास्टैग यूपीआई से देना होगा 25 प्रतिशत ज्यादा टोल

खर्च पर पहरा: सुरक्षा के दो जबरदस्त विकल्प गूगल पे ने माता-पिता की चिंता को समझते हुए कंट्रोल के दो विकल्प दिए हैं:

  1. मंथली लिमिट: माता-पिता हर महीने के लिए अधिकतम 15 हजार रुपये तक की लिमिट सेट कर सकते हैं। इस लिमिट के अंदर बच्चा बिना अनुमति के खुद पेमेंट कर पाएगा।

  2. हर पेमेंट पर मंजूरी: यदि आप चाहते हैं कि बच्चा आपकी मर्जी के बिना एक रुपया भी खर्च न करे, तो यह विकल्प चुन सकते हैं। इसमें जब भी बच्चा कहीं क्यूआर कोड स्कैन करेगा, आपके फोन पर एक रिक्वेस्ट आएगी। आपके ‘Approve’ करते ही पेमेंट पूरा होगा।

छत्तीसगढ़ आयुष्मान योजना में बड़ा एक्शन:  प्रदेश के 59 अस्पतालों पर गिरी गाज, 33 अस्पताल निलंबित और 26 का भुगतान रुका

कैसे शुरू करें यह सुविधा? इसे सेट करना बेहद आसान है। बस गूगल पे की प्रोफाइल में जाकर ‘UPI Circle’ और फिर ‘Pocket Money’ का विकल्प चुनना होगा। इसके बाद अपने बच्चे का नंबर चुनकर उनका क्यूआर कोड स्कैन करें और अपनी पसंद की लिमिट या अप्रूवल सेटिंग सेट कर दें। सुरक्षा के लिए इसमें रिश्ता बताना और आईडी दर्ज करना अनिवार्य किया गया है। यह फीचर न केवल बच्चों को डिजिटल लेन-देन सिखाएगा, बल्कि माता-पिता को उनके हर खर्च का हिसाब भी देगा।

सहकार से समृद्धि:   देशभर के PACS बनेंगे अब हाईटेक सेवा केंद्र , जिला स्तर पर लागू होंगे बड़े सुधार, विजन को मिलेगी नई गति

मेंढक की ‘छठी इंद्री’ अब सेंसर में: भारतीय वैज्ञानिकों ने बनाया दिमाग की तरह सोचने वाला डिवाइस, बिजली की होगी भारी बचत

ऑनलाइन ठगी पर अब होगी डबल स्ट्राइक: भारत की दो बड़ी खुफिया एजेंसियों ने मिलाया हाथ, सुरक्षित होंगे आपके डिजिटल लेनदेन

अब पटरियों पर दौड़ेगी एआई की नजर: भारतीय रेल में ‘स्मार्ट स्लीपर’ की एंट्री, रडार तकनीक से ट्रैक की होगी अल्ट्रा-हाईटेक निगरानी

Share.

About Us

CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।

Contact Us

Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244

© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.

error: Content is protected !!
Exit mobile version