अब भारत में बेखौफ घूमेंगे विदेशी सैलानी; महिला सुरक्षा के लिए ‘निर्भया फंड’ और 12 भाषाओं वाली हेल्पलाइन ने बदली पर्यटन की तस्वीर

रायपुर/12 फरवरी 2026। बार-बार बदले जा रहे आबकारी नीति और नए-नए शराब दुकान खोलने पर सवाल उठाते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि एक तरफ साय सरकार लगातार नई शराब दुकानें खोल रही है, दूसरी तरफ इस सरकार में पुलिस ही ड्रग्स की तस्करी कर रही है।

रमजान 2026: इस तारीख को दिखेगा रमजान का चांद, जानें कब होगी साल 2026 की पहली सहरी

इस सरकार की नियत और जमीनी हकीकत बिल्कुल साफ है, मुनाफाखोरी के लालच में छत्तीसगढ़ को नशे का गढ़ बनाया जा रहा है। सत्ता के संरक्षण में नकली शराब, अवैध शराब, गुणवत्ताहीन शराब के साथ ही सूखे नशे का कारोबार पूरे प्रदेश में फल-फूल रहा है, गांजा, नशीली दवाएं और नशे के पाउडर सीमा पार से लाकर छत्तीसगढ़ में बेचे जा रहे हैं, सरकार खुद ही नए-नए शराब दुकान खोल कर शराबखोरी को बढ़ावा दे रही है।

राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ को लेकर बड़ा फैसला: अब राष्ट्रगान से पहले होगा 3 मिनट 10 सेकंड का गायन

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि इस जनविरोधी सरकार ने निर्णय लिया है कि अब 1 अप्रैल से फाइबर की बोतल में शराब मिलेगी। साथ ही 35 नई दुकानों के शटर भी खोले जाएंगे। शराब की काली कमाई के लालच में भाजपा की सरकार ने पिछले दो वर्षों में आधा दर्जन बार आबकारी नीति में परिवर्तन किया है। पूर्व में संचालित लगभग 700 दुकानों में कंपोजिट व्यवस्था लागू करके अंग्रेजी में देसी और देसी शराब दुकानों में अंग्रेजी शराब भी बेचने का निर्णय लिया अर्थात पुरानी दुकानों की क्षमता दुगनी की, यही नहीं इस सरकार ने पिछले साल 67 नई शराब दुकानें खोले, जिसका जमकर विरोध हुआ, अब नई नीति में 35 और शराब दुकान खोले जा रहे हैं।

अब शहरों जैसी बचत गांवों में भी! 1.64 लाख डाकघरों के जरिए म्यूचुअल फंड खरीदेगा आम आदमी, डाक विभाग और NSE आए साथ

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि भाजपा की सरकार हर तरफ से प्रदेश को मदिरामय बनाने में जुटी है। विगत दिनों अंबिकापुर में सिमर को बंद कर प्रीमियम शराब दुकान खोली गई, अब नई शराब नीति के तहत और भी प्रीमियम दुकान खोलने का फैसला भाजपा की सरकार ने लिया है। पिछले 2 साल में सीमावर्ती पड़ोसी राज्य मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और उड़ीसा से शराब की तस्करी बढ़ी है। कोचियों और बिचौलियों का कारोबार बेख़ौफ़ चल रहा है, नाबालिक बच्चों तक अवैध नशे की सामग्री पहुंच रही है।

सूफी संगीत के फलक पर चमकता ‘नन्हा आफताब’: अजमत शाबरी

Share.

About Us

CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।

Contact Us

Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244

© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.

error: Content is protected !!
Exit mobile version