बड़े पैमाने पर राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का तबादला, देखें सूची

रायपुर: छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने प्रशासनिक आधार पर राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के बड़े स्तर पर तबादला आदेश जारी किए हैं। इस प्रशासनिक फेरबदल के तहत जशपुर जिले से कई अधिकारियों का अन्य जिलों में स्थानांतरण किया गया है, वहीं कई नए अधिकारियों को जशपुर जिले में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

SAS-125-Transfer-Order-Date-29.09.26

जशपुर जिले से अन्य स्थानों पर स्थानांतरित अधिकारी:

  • श्री प्रदीप कुमार साहू (अपर कलेक्टर): जशपुर से स्थानांतरित होकर अपर कलेक्टर, बेमेतरा बनाए गए हैं।
  • श्री विश्वास राव मस्के (वरिष्ठ श्रेणी): कलेक्टर कार्यालय जशपुर से अब वरिष्ठ श्रेणी, कलेक्टर कार्यालय, रायपुर भेजे गए हैं।
  • श्री प्रशांत कुमार कुशवाहा (वरिष्ठ श्रेणी): कलेक्टर कार्यालय जशपुर से वरिष्ठ श्रेणी, कार्यालय कलेक्टर, सूरजपुर पदस्थ किए गए हैं।
  • श्री नंदजी पाण्डेय (डिप्टी कलेक्टर): जशपुर से डिप्टी कलेक्टर के रूप में बलौदाबाजार-भाटापारा भेजे गए हैं।
  • श्री हरिओम द्विवेदी (डिप्टी कलेक्टर): जशपुर से राज्य शिष्टाचार अधिकारी, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर बनाए गए हैं।
  • श्री प्रदीप कुमार राठिया (डिप्टी कलेक्टर): जिला जशपुर से डिप्टी कलेक्टर, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर पदस्थ किए गए हैं।
  • सुश्री प्रियंका रानी गुप्ता (डिप्टी कलेक्टर): जशपुर से स्थानांतरित होकर डिप्टी कलेक्टर, सक्ती का पदभार संभालेंगी।

1 से 3 नवम्बर तक आयोजित होगा राज्योत्सव

जशपुर जिले में नए पदस्थ किए गए अधिकारी:

  • श्री सुनील कुमार नायक (अपर कलेक्टर): सरगुजा से स्थानांतरित होकर अपर कलेक्टर, जशपुर बनाए गए हैं।
  • श्री राजीव कुमार पाण्डेय (अपर संचालक): उच्च शिक्षा संचालनालय, नवा रायपुर से अपर कलेक्टर, जशपुर के रूप में पदस्थ किए गए हैं।
  • श्री रामेश्वर नाथ पांडेय (अपर कलेक्टर): बलरामपुर-रामानुजगंज से अपर कलेक्टर, जशपुर भेजे गए हैं।
  • श्री मनीष साहू (प्रवर श्रेणी): कार्यालय कलेक्टर बिलासपुर से प्रवर श्रेणी, कलेक्टर कार्यालय, जशपुर पदस्थ किए गए हैं।
  • श्री अरुण कुमार सोम (संयुक्त कलेक्टर): जिला सक्ती से संयुक्त कलेक्टर, जशपुर बनाए गए हैं।
  • श्री रूपेन्द्र पटेल (वरिष्ठ श्रेणी): कार्यालय कलेक्टर सक्ती से वरिष्ठ श्रेणी, कार्यालय कलेक्टर, जशपुर भेजे गए हैं।
  • श्री रोहित कुमार सिंह (डिप्टी कलेक्टर): कोरबा से डिप्टी कलेक्टर, जशपुर के रूप में पदस्थ किए गए हैं।
  • श्री भरत कौशिक (डिप्टी कलेक्टर): रायगढ़ से डिप्टी कलेक्टर, जशपुर बनाए गए हैं।
  • श्री मनोज कुमार खाण्डे (डिप्टी कलेक्टर): जिला महासमुंद से डिप्टी कलेक्टर, जशपुर पदस्थ किए गए हैं।

यह आदेश छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से और आदेशानुसार उप सचिव क्लेमेन्टीना लकड़ा द्वारा जारी किए गए हैं।

Share.

About Us

CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।

Contact Us

Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244

© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.

error: Content is protected !!
Exit mobile version