अभिषेक पाण्डेय, बस्ती। ओमनी इंटरनेशनल स्कूल, बस्ती में आज ग्रेजुएशन डे समारोह बड़े उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। इस अवसर पर यूकेजी के विद्यार्थियों ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा पूर्ण कर अगले शैक्षणिक स्तर की ओर कदम बढ़ाया। कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकगण, अभिभावक एवं विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता रही। समारोह का शुभारंभ सरस्वती वंदना एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में कर्मा देवी शैक्षणिक समूह के चेयरमैन, सेवानिवृत्त आईएएस ओम नारायण सिंह एवं मैनेजर नीता सिंह उपस्थित रहीं। उन्होंने विद्यार्थियों को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय की ओर से स्वागत संबोधन में ग्रेजुएशन डे के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा गया कि यह समारोह विद्यार्थियों के जीवन का पहला महत्वपूर्ण पड़ाव है, जो उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है। कार्यक्रम के दौरान यूकेजी के विद्यार्थियों को मंच पर आमंत्रित कर प्रमाण पत्र प्रदान किए गए, जिससे अभिभावकों में गर्व और खुशी का माहौल देखने को मिला। नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा प्रस्तुत नृत्य एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने समारोह को आकर्षक बना दिया।
मुख्य अतिथि ओम नारायण सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि प्रारंभिक शिक्षा बच्चों के सर्वांगीण विकास की मजबूत नींव होती है। उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन, मेहनत और निरंतर सीखने की प्रेरणा दी। वहीं मैनेजर नीता सिंह ने बच्चों के आत्मविश्वास एवं रचनात्मकता की सराहना करते हुए अभिभावकों एवं शिक्षकों के सहयोग को भी महत्वपूर्ण बताया। कार्यक्रम के अंत में अभिभावकों ने अपने अनुभव साझा किए और विद्यालय के प्रयासों की सराहना की। कार्यकारी निदेशक अंशु सिंह गौतम ने कहा कि ग्रेजुएशन डे केवल एक समारोह नहीं, बल्कि बच्चों के आत्मविश्वास और सीखने की यात्रा का उत्सव है। प्रारंभिक शिक्षा ही उनके उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव रखती है। हमारा उद्देश्य विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ नैतिक मूल्यों से भी सशक्त बनाना है। इस अवसर पर कक्षा 4 के विद्यार्थियों के लिए इनसेप्शन सेरेमनी का भी आयोजन किया गया, जिसमें उन्हें उच्च कक्षाओं में प्रवेश हेतु प्रोत्साहित किया गया। साथ ही शैक्षणिक उत्कृष्टता के लिए विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। समारोह का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

Share.

About Us

CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।

Contact Us

Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244

© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.

error: Content is protected !!
Exit mobile version