जशपुर के जय स्तंभ च

जशपुर। छत्तीसगढ़ को नक्सलवाद के दंश से मुक्त कराने के महायज्ञ में अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर जवानों के सम्मान में आज शाम जशपुर के ऐतिहासिक जय स्तंभ चौक पर एक विशाल श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।

भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष विजय आदित्य सिंह जूदेव के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में भारी संख्या में युवाओं और नागरिकों ने उपस्थित होकर शहीदों के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त की।

छत्तीसगढ़ को नक्सल मुक्त बनाने की दिशा में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह की अटूट इच्छाशक्ति के साथ-साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और गृह मंत्री श्री विजय शर्मा के कुशल नेतृत्व को इस सफलता का मुख्य आधार बताया गया।

कार्यक्रम के दौरान भाजयुमो जिला अध्यक्ष विजय आदित्य सिंह जूदेव ने कहा कि सरकार की स्पष्ट नीति और सुरक्षाबलों के अदम्य साहस के कारण ही आज प्रदेश नक़सल मुक्त हुआ है इस कारण छत्तीसगढ़ विकास और शांति की नई ऊंचाइयों को छू रहा है।

शाम 6:30 बजे आयोजित इस गरिमामयी सभा में शहीदों की स्मृति में दीप प्रज्ज्वलित किए गए और पूरे वातावरण में देशप्रेम की लहर दिखाई दी। भाजयुमो जिला अध्यक्ष विजय आदित्य सिंह जूदेव ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे वीर जवानों का बलिदान ही आज प्रदेश में खुशहाली का मार्ग प्रशस्त कर रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार बस्तर से लेकर जशपुर तक शांति स्थापित करने के लिए संकल्पित है।

श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर वीर जवानों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और भारत माता के जयकारों के साथ आकाश गुंजायमान कर दिया। इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष शौर्य प्रताप सिँह जूदेव, नगरपालिका अध्यक्ष अरविन्द भगत समेत भारतीय जनता युवा मोर्चा और महिला मोर्चा के समस्त पदाधिकारी, कार्यकर्ता और आमजन ने नम आंखों से वीर सपूतों को नमन किया और प्रदेश को पूरी तरह सुरक्षित बनाने के इस अभियान में अपनी एकजुटता प्रदर्शित की।

Share.

About Us

CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।

Contact Us

Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244

© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.

error: Content is protected !!
Exit mobile version