वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे वर्षभर चलने वाले स्मरणोत्सव का शुभारंभ, जारी करेंगे स्मृति डाक टिकट और सिक्का

रायपुर। “वंदे मातरम्” की 150वीं वर्षगांठ पूरे देश के लिए गर्व और राष्ट्रभक्ति का अद्वितीय अवसर बनने जा रही है। भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के मार्गदर्शन में इस ऐतिहासिक पर्व को वर्षभर चलने वाले महाअभियान के रूप में मनाने की तैयारी पूरी हो चुकी है। देशभर के साथ छत्तीसगढ़ में भी यह आयोजन जनभागीदारी के साथ ग्राम पंचायत से लेकर राज्य स्तर तक चार चरणों में भव्य रूप से संपन्न होगा।

7 नवम्बर को प्रधानमंत्री करेंगे शुभारंभ

“वंदे मातरम्” के 150 वर्ष पूर्ण होने पर कार्यक्रम का शुभारंभ 7 नवम्बर 2025 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे। यह राष्ट्रीय कार्यक्रम प्रातः 10 से 11 बजे तक दूरदर्शन पर सीधा प्रसारित होगा। प्रधानमंत्री के उद्बोधन के बाद पूरे देश में एक साथ वंदे मातरम् का सामूहिक गायन किया जाएगा।
गीत के बोल और धुन पोर्टल vandemataram150.in पर उपलब्ध हैं, ताकि लोग अपने स्तर पर इसमें भाग ले सकें।

सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला: हर गिरफ्तार व्यक्ति को गिरफ्तारी का कारण बताना अनिवार्य

चार चरणों में होगा आयोजन

यह महाअभियान चार चरणों में आयोजित किया जाएगा —
पहला चरण 7 से 14 नवम्बर 2025,
दूसरा चरण 19 से 26 जनवरी 2026,
तीसरा चरण 7 से 15 अगस्त 2026 (हर घर तिरंगा अभियान के साथ),
और चौथा चरण 1 से 7 नवम्बर 2026 तक चलेगा।
इस दौरान राज्य के सभी जिलों, जनपदों, ग्राम पंचायतों, शैक्षणिक संस्थानों, कार्यालयों और सामाजिक संगठनों में राष्ट्रगीत के सामूहिक गायन के साथ विविध देशभक्ति कार्यक्रम आयोजित होंगे।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू  का 20 नवंबर को  अंबिकापुर में प्रवास

जिलों में जनप्रतिनिधियों की भागीदारी

छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में मंत्रियों, सांसदों, विधायकों और जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में विशेष कार्यक्रम होंगे। स्थानीय कलाकारों, छात्रों, सामाजिक संस्थाओं और नागरिक समूहों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी, ताकि यह अभियान एक जनआंदोलन का रूप ले सके।

Chhattisgarh High Court Recruitment 2025: छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट में 133 पदों पर भर्ती, ऐसे करें अप्लाई

विद्यालयों में विशेष गतिविधियां

राज्य के सभी विद्यालयों और महाविद्यालयों में “वंदे मातरम्” विषय पर विशेष सभाएं, निबंध, वाद-विवाद, प्रश्नोत्तरी, पोस्टर निर्माण और सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं होंगी।
एनसीसी, एनएसएस, स्काउट-गाइड और स्कूल बैंड के माध्यम से वंदे मातरम् से जुड़ी संगीतमय प्रस्तुतियां दी जाएंगी।
राज्य पुलिस बैंड भी सार्वजनिक स्थलों पर देशभक्ति गीतों के कार्यक्रम प्रस्तुत करेगा, जिससे वातावरण देशभक्ति के रंग में रंगेगा।

खेत से लौटते वक्त हाथियों का हमला, पिता की मौत से परिवार में मातम

‘वंदे मातरम् ऑडियो-वीडियो बूथ’ – एक नई पहल

राज्यभर में “वंदे मातरम् ऑडियो-वीडियो बूथ” स्थापित किए जाएंगे, जहाँ नागरिक अपनी आवाज में वंदे मातरम् गाकर उसे पोर्टल पर अपलोड कर सकेंगे।
इन बूथों में गीत की मूल धुन और बोल की सुविधा भी उपलब्ध होगी। यह अभिनव पहल लोगों को अपने तरीके से राष्ट्रप्रेम व्यक्त करने का अवसर देगी और आंदोलन को भावनात्मक और व्यक्तिगत रूप से जोड़ेगी।

PAN-Aadhaar Linking: 31 दिसंबर 2025 तक नहीं किया लिंक तो बंद हो जाएगी सैलरी और इन्वेस्टमेंट ट्रांजैक्शन!

“नई पीढ़ी को जोड़ेगा भारत की सांस्कृतिक जड़ों से” – मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि “वंदे मातरम्” की 150वीं वर्षगांठ केवल एक स्मरणीय अवसर नहीं, बल्कि राष्ट्र की एकता, आत्मगौरव और मातृभूमि के प्रति समर्पण का जीवंत संदेश है।
उन्होंने कहा कि यह आयोजन छत्तीसगढ़ की नई पीढ़ी को भारत की सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ते हुए उनमें देशभक्ति, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रीय चेतना की भावना को गहराई देगा।मुख्यमंत्री ने कहा – “वंदे मातरम् केवल गीत नहीं, बल्कि भारत की आत्मा का स्वर है, जिसकी गूंज हर नागरिक के हृदय में नई ऊर्जा और गर्व का संचार करेगी।”

 

Share.

About Us

CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।

Contact Us

Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244

© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.

error: Content is protected !!
Exit mobile version