शिक्षक आंदोलन के बाद TET विवाद पर पूर्णविराम: ‘किसी की नहीं जाएगी नौकरी’, CM विष्णुदेव साय और शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव का बड़ा भरोसा; MP-ओडिशा मॉडल पर विभाग खुद लेगा अलग परीक्षा, वेतन विसंगति और पदोन्नति की अड़चनें भी होंगी दूर

छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की उपस्थिति को लेकर एक बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। शिक्षा विभाग ने विद्या समीक्षा केंद्र (वीएसके 2.0) एप का नया और अपडेटेड वर्जन तैयार कर लिया है, जिससे नेटवर्क न होने पर भी शिक्षक अपनी हाजिरी दर्ज कर सकेंगे।

CTET 2026: फॉर्म भरने से चूके उम्मीदवारों को मिला 1 सितंबर तक का मौका

अब बस्तर, सरगुजा और अन्य दूरस्थ व वनांचल क्षेत्रों के शिक्षक बिना इंटरनेट के भी बायोमीट्रिक फिंगरप्रिंट और जीपीएस के जरिए अपनी ऑफलाइन अटेंडेंस दर्ज कर सकेंगे। जैसे ही शिक्षक का मोबाइल किसी नेटवर्क क्षेत्र में आएगा, सुरक्षित रखा गया पूरा डेटा स्वतः मुख्य सर्वर पर अपलोड यानी सिंक हो जाएगा।

मातृत्व अधिकार पर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का अहम फैसला: मिसकैरेज की छुट्टी को मातृत्व अवकाश में नहीं जोड़ा जा सकता, अपील खारिज

फर्जी उपस्थिति पर पूरी तरह अंकुश लगाने के लिए एप में जियो-फेंसिंग तकनीक लागू की गई है, जिसके तहत उपस्थिति केवल तय स्कूल या निर्धारित परिसर के भीतर से ही दर्ज हो सकेगी। पहले उपस्थिति के लिए आंखों के स्कैन का उपयोग होता था, जिसे अब आसान बायोमीट्रिक फिंगरप्रिंट सिस्टम में बदल दिया गया है।

प्रदेश के शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी: TET और वेतन विसंगति पर CM साय का बड़ा भरोसा, कहा- ‘किसी की नौकरी नहीं जाएगी’

शासन के नए निर्देशों के अनुसार शिक्षकों का मासिक वेतन अब डिजिटल रिकॉर्ड के आधार पर ही जारी किया जाएगा। इस नए ऑफलाइन अपडेट से छत्तीसगढ़ के प्राथमिक से लेकर हायर सेकेंडरी स्कूलों और कार्यालयों में पदस्थ करीब 1.75 लाख शिक्षक-कर्मचारियों को बड़ी राहत मिली है।

चावल के दाम में 15 फीसदी तक का उछाल,  दाल किसानों के लिए खुलेंगे 500 नए खरीद केंद्र

Share.

About Us

CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।

Contact Us

Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244

© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.

error: Content is protected !!
Exit mobile version