कोरबा:
दूरस्थ पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लमना के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बेहद खास रहा, जब जिले के प्रशासनिक मुखिया कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत अचानक स्कूल का जायजा लेने पहुंचे और सीधे क्लासरूम में प्रवेश कर गए। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर का एक अलग ही रूप देखने को मिला, जब वे प्रशासनिक औपचारिकताएं छोड़ खुद शिक्षक बन गए और ब्लैकबोर्ड के पास पहुंचकर कक्षा 11वीं के बच्चों को भौतिक विज्ञान (Physics) पढ़ाने लगे।

सरल उदाहरणों से समझाए भौतिकी के जटिल नियम

कलेक्टर ने बच्चों को बेहद सहज अंदाज में भौतिक मात्रक, सदिश एवं अदिश राशियां, चाल, समय, दूरी और विस्थापन जैसे विषयों के गणितीय व भौतिक सिद्धांतों को रोजाना के जीवन से जुड़े उदाहरण देकर समझाया। उनकी अनोखी शिक्षण शैली से छात्र न केवल बेहद उत्साहित दिखे, बल्कि उन्होंने भौतिकी से जुड़े अपने कई संशयों का मौके पर ही समाधान भी पाया।
कलेक्टर ने विद्यार्थियों से आत्मीय संवाद करते हुए कहा, “सपनों को अपना लक्ष्य बनाएं और अनुशासित रहकर कड़ी मेहनत करें, सफलता मिलना तय है।”

लैब, लाइब्रेरी और खेल सामग्री की कमियां होंगी दूर

संवाद के दौरान विद्यार्थियों ने बेझिझक होकर स्कूल की समस्याओं को कलेक्टर के सामने रखा। बच्चों ने प्रयोगशाला (Lab), लाइब्रेरी, खेल मैदान, पृथक शौचालय और बारिश में सीपेज जैसी दिक्कतों से अवगत कराया।
इस पर कलेक्टर ने तत्काल संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वर्तमान भवन में सीपेज की मरम्मत अविलंब कराई जाए।
नई प्रयोगशाला व पुस्तकालय के लिए तुरंत प्रस्ताव तैयार किया जाए।खेल सामग्री तत्काल उपलब्ध कराई जाए।साथ ही बताया कि निर्माणाधीन नया स्कूल भवन जल्द बनकर तैयार हो जाएगा, जिससे बेहतर शैक्षणिक माहौल मिलेगा।

 

NEET-JEE की फ्री कोचिंग और ‘ISRO’ टूर का ऑफर

ग्रामीण और सुदूर अंचल के मेधावी छात्रों को आगे बढ़ाने के लिए कलेक्टर ने जिला प्रशासन की ‘स्वामी विवेकानंद जिला खनिज न्यास शिक्षा प्रोत्साहन योजना’ और NEET व JEE की निःशुल्क कोचिंग के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
इसके साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाने के लिए एक बड़ी घोषणा की कि जिस स्कूल का बोर्ड परीक्षा परिणाम 100% रहेगा, वहां के विद्यार्थियों को जिला प्रशासन द्वारा ISRO (भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन) जैसे प्रतिष्ठित वैज्ञानिक संस्थान का शैक्षणिक भ्रमण कराया जाएगा।
निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री प्रतीक जैन और एसडीएम पोड़ी उपरोड़ा श्री मनोज बंजारे सहित शिक्षा विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
Share.

About Us

CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।

Contact Us

Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244

© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.

error: Content is protected !!
Exit mobile version