हज यात्रा 2027 पर जाने वाले हज यात्रियों के मार्गदर्शन और सहायता के लिए राज्य हज निरीक्षक (स्टेट हज इंस्पेक्टर) के पदों पर ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 27 अगस्त 2026 तक अपना आवेदन जमा कर सकते हैं।
आवेदन प्रक्रिया और प्रमुख तिथियां
छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी के चेयरमैन मिर्ज़ा एजाज़ बेग ने जानकारी देते हुए बताया कि हज कमेटी ऑफ़ इंडिया, मुंबई के सर्कुलर के अनुसार यह प्रक्रिया शुरू की गई है।
-
आवेदन प्रारंभ तिथि: 13 अगस्त 2026
-
आवेदन की अंतिम तिथि: 27 अगस्त 2026
पात्रता, नियम और आवेदन का माध्यम
राज्य हज कमेटी के सचिव के अनुसार, स्टेट हज इंस्पेक्टर पद के लिए आवश्यक योग्यता, नियम और दिशा-निर्देशों का पूरा ब्यौरा हज कमेटी की आधिकारिक वेबसाइट www.hajcommittee.gov.in पर सर्कुलर क्रमांक 07 के अंतर्गत उपलब्ध है। इच्छुक अभ्यर्थी वेबसाइट पर जाकर विस्तृत दिशा-निर्देश पढ़ने के बाद ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
हेल्पलाइन और संपर्क
भर्ती प्रक्रिया अथवा नियमों से संबंधित किसी भी अन्य जानकारी के लिए अभ्यर्थी छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी के कार्यालय (मुखर्जी बाड़ा, बैरन बाजार, रायपुर) में व्यक्तिगत रूप से अथवा दूरभाष क्रमांक 0771-4266646 पर संपर्क कर सकते हैं।


