कुनकुरी।
आर्ट ऑफ लिविंग संस्था के द्वारा आगामी 10 से 14 अक्टूबर तक कुनकुरी में हैप्पीनेस कोर्स का आयोजन किया जा रहा है। संस्था के संस्थापक एवं आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर जी का कहना है कि “रोग रहित तन एवं तनाव रहित मन प्रत्येक व्यक्ति का जन्मसिद्ध अधिकार है”। इसी उद्देश्य को लेकर यह 5 दिवसीय विशेष हैप्पीनेस प्रोगाम कुनकुरी के स्वामी आत्मानंद विद्यालय कुनकुरी के पास स्थित जीएडी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी सलियाटोली में आयोजित किया जाएगा। कोर्स का समय प्रतिदिन सुबह 6:00 बजे से 9:00 बजे तक निर्धारित किया गया है।
इस कोर्स के दौरान आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर जी के बेंगलुरु आश्रम के सानिध्य में प्रशिक्षित योग शिक्षकों द्वारा अद्भुत ज्ञान, योग, ध्यान तथा प्राणायाम के माध्यम से सुदर्शन क्रिया सिखाई जाएगी। आर्ट ऑफ लिविंग संस्था के द्वारा नियमित रूप से योग साधना, ध्यान, सत्संग, सेवा एवं विभिन्न सामाजिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन कराया जाता है। वर्तमान में विश्व के 180 से अधिक देशों में आर्ट ऑफ लिविंग सेंटर स्थापित हैं। इन केंद्रों के माध्यम से अब तक लाखों लोगों ने कोर्स करके मानसिक तनाव से मुक्ति, कई पुरानी शारीरिक बीमारियों में लाभ, श्वास को साधने की अद्भुत क्षमता का विकास, मन को प्रसन्नचित व एकाग्र रखना, विवेकशील होकर निर्णय लेने की क्षमता, कार्यक्षमता व उत्साह में वृद्धि तथा ईश्वरीय सत्ता का अनूठा अनुभव जैसे अनेक लाभ प्राप्त किए हैं।
आर्ट आफ लिविंग केंद्र द्वारा मिली जानकारी के अनुसार, इस 5 दिवसीय हैप्पीनेस कोर्स में सम्मिलित होने के लिए प्रतिभागियों का पूर्व रजिस्ट्रेशन कराया जाना अनिवार्य है। शिविर में भाग लेने एवं रजिस्ट्रेशन कराने के लिए इच्छुक व्यक्ति सुनील कुमार गुप्ता 98261 26263, माधव शंकरन 8130109441 ,कमलेश पाठक 8770743368, चितरंजन महापात्रे 9425584773 से संपर्क कर सकते हैं।


