Indian Relway : टिकटों के लिए ‘आधार’ हुआ अनिवार्य, 3 करोड़ फर्जी अकाउंट बंद; ‘कवच 4.0’ रोकेगा ट्रेन हादसे, बिछेगा हाई-स्पीड फाइबर का जाल; अब सफर में लजीज खाना अब आपकी सीट पर चखिए थेपला, पोहा और माछेर झोल का स्वाद
मार्कपुरम (आंध्र प्रदेश) | 26 मार्च 2026
आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में आज सुबह एक ऐसी दर्दनाक घटना घटी जिसने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। रायवरम के पास स्लैब खदानों के समीप एक निजी ट्रेवल्स की बस और टिपर लॉरी के बीच हुई आमने-सामने की भीषण टक्कर में 14 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि देखते ही देखते बस आग के गोले में तब्दील हो गई और बदकिस्मत यात्रियों को बाहर निकलने तक का मौका नहीं मिला। आशंका जताई जा रही है कि अधिकांश यात्रियों की मौत बस के भीतर जिंदा जलने के कारण हुई है।
राउरकेला NIT का कमाल: अब चलने के अंदाज़ से पकड़े जाएंगे घुसपैठिए, विकसित की अभेद्य सुरक्षा प्रणाली
मार्कपुरम के डीएसपी हर्षवर्धन राजू ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि यह दुर्घटना गुरुवार की सुबह उस समय हुई जब निजी बस जगित्याला से कालिगिरी की ओर जा रही थी। शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस के ईंधन टैंक में विस्फोट हो गया और पूरी बस कुछ ही मिनटों में जलकर खाक हो गई। डीएसपी राजू के अनुसार, कई यात्री बस के भीतर ही फंस गए और आग की लपटों ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुँचीं, लेकिन तब तक बस पूरी तरह जल चुकी थी। पुलिस ने बताया कि इस हादसे में घायल हुए कई अन्य यात्रियों को तुरंत पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जिनमें से कुछ की स्थिति बेहद गंभीर बनी हुई है। मृतकों की संख्या बढ़ने की भी आशंका जताई जा रही है। वर्तमान में पुलिस प्रशासन शवों की शिनाख्त (पहचान) करने की कोशिश कर रहा है, जो कि आग के कारण बुरी तरह झुलस चुके हैं। इस भीषण त्रासदी के बाद इलाके में मातम का माहौल है और यातायात को सुचारू करने के साथ-साथ हादसे के कारणों की गहन जांच की जा रही है।

