राज्य में मरीजों की सुरक्षा सर्वोपरि: CGMSC ने तीन दवाओं को तीन वर्ष के लिए ब्लैकलिस्ट किया

रांची/अंबिकापुर। पहाड़ों से आ रही ठंडी हवाओं और उत्तरी शीत प्रवाह के असर से झारखंड और छत्तीसगढ़ के सीमावर्ती इलाकों में ठंड ने अचानक दस्तक दे दी है।
मौसम विभाग, रांची ने झारखंड के सात जिलों के साथ-साथ छत्तीसगढ़ के उत्तरी हिस्सों के लिए भी 15 नवंबर तक शीतलहर की चेतावनी जारी की है। बुधवार को जारी बुलेटिन में लोगों से सतर्क रहने और ठंड से बचाव के उपाय अपनाने की अपील की गई है।

13 से 17 नवंबर तक कई ट्रेनें रद्द

इन जिलों और इलाकों में बढ़ी ठंड की मार

झारखंड के गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, लोहरदगा, गुमला और सिमडेगा जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।
वहीं छत्तीसगढ़ के सरगुजा, मैनपाट, जशपुर, सन्ना, पंडरापाठ, बलरामपुर, समरीपाठ और कुसमी क्षेत्रों में भी तापमान में तेज गिरावट दर्ज की गई है।

मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार, इन इलाकों में रात का तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है, और न्यूनतम पारा 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे जा सकता है।

भूमि निर्धारण को लेकर छत्तीसगढ़ सरकार ने जारी किया नया आदेश

गुमला और मैनपाट में कड़ाके की ठंड

पिछले 24 घंटों में झारखंड और छत्तीसगढ़ दोनों राज्यों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।
गुमला जिला सबसे ठंडा रहा, जहाँ पारा 7.2 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया।
वहीं मैनपाट, सरगुजा और जशपुर के ऊंचाई वाले इलाकों में भी सर्द हवाओं ने कंपकंपी बढ़ा दी है। खूंटी में 8.1 डिग्री, लोहरदगा में 9.1 डिग्री, जबकि जमशेदपुर, डाल्टनगंज और चाईबासा में भी तापमान में निरंतर गिरावट जारी है।

ATM कार्ड एक्टिवेशन: 5 मिनट में ऑनलाइन पिन सेट करें और सर्विस शुरू करें।

सुबह कोहरा बढ़ाएगा परेशानी

मौसम विभाग ने संकेत दिया है कि अगले कुछ दिनों तक सुबह के समय घना कोहरा छाया रहेगा।
सड़क पर दृश्यता कम होने से दुर्घटना का खतरा बढ़ सकता है।
वाहन चालकों को सतर्क रहने, धीमी गति से वाहन चलाने और सुबह-सुबह यात्रा टालने की सलाह दी गई है।

Share.

About Us

CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।

Contact Us

Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244

© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.

error: Content is protected !!
Exit mobile version