“दशहरी, लंगड़ा और चौसा में हर साल फल न आने का रहस्य सुलझा: वैज्ञानिकों ने खोजीं नियमित किस्में, अब हर मौसम में लदेंगे बाग और बदलेंगे किसानों के दिन!”

रायपुर | 11 फरवरी 2026

मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज महानदी भवन (मंत्रालय) में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास और किसानों के हित में कई बड़े फैसलों पर मुहर लगी है। सरकार ने इस बार होली के त्यौहार को किसानों के लिए और भी खास बनाने की तैयारी कर ली है।

छत्तीसगढ़ की पंचायतों में हाई-टेक हुई ग्राम सभाएं, 75% पंचायतों में बोलकर दर्ज होने लगी कार्यवाही

 किसानों को ‘कृषक उन्नति योजना’ की सौगात

​कैबिनेट ने निर्णय लिया है कि समर्थन मूल्य पर धान बेचने वाले राज्य के 25.24 लाख से अधिक किसानों को 3100 रुपये प्रति क्विंटल के मान से अंतर की राशि का भुगतान होली से पहले कर दिया जाएगा।​जिसके भुगतान की राशि: लगभग 10,000 करोड़ रुपये (एकमुश्त)है..खरीफ वर्ष 2025-26 में रिकॉर्ड 141.04 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई है। छत्तीसगढ़ सरकार 21 क्विंटल प्रति एकड़ की दर से 3100 रुपये में धान खरीद रही है, जो पूरे देश में सबसे अधिक है। पिछले दो वर्षों में सरकार अब तक 25 हजार करोड़ का भुगतान कर चुकी है। इस आगामी भुगतान के बाद यह आंकड़ा बढ़कर 35,000 करोड़ रुपये हो जाएगा।

छत्तीसगढ़ में रचा गया इतिहास: एक साथ 6,412 जोड़ों का विवाह, बना ‘गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड’

 विधानसभा सत्र और बजट की तैयारी

​कैबिनेट की बैठक में आगामी विधायी कार्यों को लेकर भी महत्वपूर्ण प्रशासनिक निर्णय लिए गए: छत्तीसगढ़ की छठवीं विधानसभा के आठवें सत्र (फरवरी-मार्च 2026) के लिए माननीय राज्यपाल के अभिभाषण के प्रारूप का अनुमोदन किया गया। आगामी वित्तीय वर्ष के बजट अनुमानों को विधानसभा में प्रस्तुत करने हेतु ‘छत्तीसगढ़ विनियोग विधेयक-2026’ के प्रारूप को मंजूरी दे दी गई है।

सावधान! आधार लिंक नहीं तो अटक जाएगी पीएम-किसान की अगली किस्त, छत्तीसगढ़ के 34,622 किसानों की किस्तें अटकीं

​आज के निर्णय यह स्पष्ट करते हैं कि साय सरकार का मुख्य फोकस ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देना और वित्तीय अनुशासन बनाए रखना है। होली से पहले किसानों के बैंक खातों में 10 हजार करोड़ रुपये पहुंचने से प्रदेश के बाजारों में भी बड़ी रौनक देखने को मिलेगी।

अब शहरों जैसी बचत गांवों में भी! 1.64 लाख डाकघरों के जरिए म्यूचुअल फंड खरीदेगा आम आदमी, डाक विभाग और NSE आए साथ

Share.

About Us

CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।

Contact Us

Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244

© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.

error: Content is protected !!
Exit mobile version