स्वाइन फ्लू का बढ़ता प्रकोप: दिल्ली में इस साल स्वाइन फ्लू (H1N1) के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। 20 अगस्त तक राजधानी में H1N1 के मामलों की संख्या बढ़कर 1,777 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, एक ही दिन में 114 नए मरीज सामने आए। छह अगस्त तक यह आंकड़ा 1,344 था, यानी महज 14 दिनों में 433 नए मामले बढ़े हैं। पिछले साल इसी अवधि में दिल्ली में H1N1 के सिर्फ 229 मामले दर्ज हुए थे। ऐसे में इस साल संक्रमण के मामलों में करीब आठ गुना बढ़ोतरी हुई है। मानसून के दौरान मौसमी इन्फ्लूएंजा के मामलों में भी वृद्धि देखी जा रही है।

अस्पतालों में बढ़ाई जा रही तैयारी

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री पंकज कुमार सिंह और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा के साथ अधिकारियों ने बैठक कर स्थिति की समीक्षा की। सरकारी अस्पतालों को पर्याप्त इलाज की व्यवस्था रखने और H1N1 मरीजों के लिए अलग वार्ड तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रभावित इलाकों और संभावित हॉटस्पॉट पर भी निगरानी बढ़ाई गई है।

H1N1 के इन लक्षणों पर दें ध्यान

डॉक्टरों के अनुसार, H1N1 में तेज बुखार, खांसी, गले में खराश, सिरदर्द, बदन दर्द और अत्यधिक थकान जैसे लक्षण दिखाई दे सकते हैं। लंबे समय तक रहने वाली खांसी या सांस लेने में परेशानी को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

बुजुर्गों और बच्चों को ज्यादा सावधानी

विशेषज्ञों के मुताबिक बुजुर्गों, छोटे बच्चों, गर्भवती महिलाओं और पहले से हृदय, फेफड़े या मधुमेह जैसी बीमारियों से जूझ रहे लोगों में फ्लू गंभीर रूप ले सकता है। संक्रमण से बचने के लिए हाथों की नियमित सफाई, बीमार होने पर घर में आराम और दूसरों के बेहद करीब जाने से बचने की सलाह दी गई है। जरूरत के अनुसार फ्लू वैक्सीनेशन पर भी डॉक्टर से सलाह ली जा सकती है।

Share.

About Us

CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।

Contact Us

Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244

© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.

error: Content is protected !!
Exit mobile version