बैकबेंचर्स का दौर खत्म! रायपुर के सभी सरकारी स्कूलों में लागू होगा ‘U-Shape मॉडल’, कक्षाओं का बदलेगा नजारा

25 अगस्त से स्पॉट एवं कन्वर्शन काउंसलिंग होगी प्रारंभ; 20 से 22 अगस्त तक रायपुर में होगा दस्तावेजों का सत्यापन

रायपुर, 04 अगस्त, 2026। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित प्रदेश के शासकीय एवं निजी कृषि महाविद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए बी.एस.सी. कृषि (ऑनर्स) स्नातक पाठ्यक्रम में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। नई शिक्षा नीति 2020 (NEP-2020) के तहत आयोजित की जा रही यह ऑनलाइन काउंसलिंग प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी रखी गई है।

मंत्रालय संवर्ग के 9 अधिकारी-कर्मचारी हुए प्रमोट, वर्तमान विभागों में ही रहेंगे पदस्थ

प्रथम चरण की काउंसलिंग का पूरा शेड्यूल:

  • ऑनलाइन काउंसलिंग: प्रथम चरण की काउंसलिंग प्रक्रिया 05 अगस्त से 14 अगस्त 2026 तक संचालित की जाएगी।

  • फीस री-पेमेंट: जिन अभ्यर्थियों का फीस ट्रांजेक्शन असफल हो गया है, वे 16 अगस्त को पुनः फीस जमा कर सकेंगे।

  • सीट आवंटन: ऑनलाइन पंजीयन कराने वाले अभ्यर्थियों को PAT परीक्षा की प्रावीण्य सूची (Merit List) के आधार पर 18 अगस्त को प्रोविजनल सीट एवं कॉलेज का आवंटन किया जाएगा।

  • दस्तावेज़ सत्यापन: 20 से 22 अगस्त तक कृषि महाविद्यालय, रायपुर में प्रातः 8:00 बजे से शाम 5:30 बजे तक अभ्यर्थियों के मूल दस्तावेजों की जांच की जाएगी।

  • ऑनलाइन फीस जमा: अपनी आबंटित सीट सुरक्षित करने के लिए अभ्यर्थियों को 20 से 23 अगस्त 2026 के बीच ऑनलाइन फीस जमा करनी होगी।

छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला: अब राज्य में इस खास दिन रहेगी सरकारी छुट्टी, जानें कौन से दिन रहेगा सूखा दिवस?

स्पॉट एवं कन्वर्शन काउंसलिंग प्रक्रिया:

विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार, सीट मिलने के बाद यदि कोई छात्र फीस जमा न कर पाने के कारण आगामी चरण में भाग लेना चाहता है, तो उसे ऑनलाइन आवेदन करना होगा। जिन अभ्यर्थियों को अभी तक कोई सीट नहीं मिली है, वे 20 से 24 अगस्त (रात 11:30 बजे तक) स्पॉट एवं कन्वर्शन काउंसलिंग के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसी समयावधि में सीट निरस्त करने की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।

  • रिक्त सीटों की जानकारी: 25 अगस्त 2026 को आबंटित एवं रिक्त सीटों की सूची वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी।

  • स्पॉट काउंसलिंग आवंटन: 31 अगस्त से 01 सितंबर 2026 के मध्य प्रोविजनल सीट व कॉलेज आवंटित किए जाएंगे। इसके लिए तत्काल दस्तावेज़ सत्यापन और फीस जमा करने हेतु कृषि महाविद्यालय, रायपुर में उपस्थित होना होगा।

  • कन्वर्शन काउंसलिंग: 02 सितंबर 2026 को अभ्यर्थियों को तत्काल दस्तावेज़ सत्यापन एवं फीस जमा करने के लिए कृषि महाविद्यालय, रायपुर में खुद उपस्थित होना अनिवार्य होगा।

काउंसलिंग से संबंधित विस्तृत दिशा-निर्देशों एवं अपडेट्स के लिए अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट www.igkv.ac.in पर विजिट कर सकते हैं।जुलाई 2026 से केंद्रीय कर्मचारियों को 63% DA मिलना तय! राज्य कर्मचारियों को जनवरी से अटके 2% का इंतजार

Share.

About Us

CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।

Contact Us

Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244

© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.

error: Content is protected !!
Exit mobile version