​भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम (IRCTC) अपने टिकटिंग सिस्टम को और अधिक आधुनिक और तेज बनाने जा रहा है। प्रबंधन के अनुसार, नए सिस्टम के अपग्रेड होने से सर्वर क्रैश होने की समस्याओं से बड़ी राहत मिलेगी और यात्री बिना किसी रुकावट के तेजी से टिकट बुक कर सकेंगे।

 आईआरसीटीसी के नेक्स्ट जेनरेशन ई-टिकटिंग प्लेटफॉर्म के सर्वर, स्टोरेज, नेटवर्किंग और सॉफ्टवेयर में सुधार किया जा रहा है। इसके तहत टिकट बुकिंग की क्षमता को मौजूदा 37,000 टिकट प्रति मिनट से बढ़ाकर 1 लाख से अधिक प्रति मिनट करने की योजना है। इस पूरे अपग्रेड पर लगभग 150 करोड़ रुपये का निवेश किया गया है।

तत्काल बुकिंग होगी आसान: व्यस्ततम समय (जैसे तत्काल बुकिंग के समय) में अक्सर आने वाली धीमी गति और ‘गोल-गोल घूमने वाले पॉइंटर’ की समस्या से यात्रियों को निजात मिलेगी।

बैकअप सर्वर की व्यवस्था: सिर्फ क्षमता बढ़ाने के बजाय, रेलवे एक सक्रिय रिकवरी सिस्टम तैयार कर रहा है। इसके तहत यदि मुख्य सर्वर में कोई तकनीकी खराबी आती है, तो सिकंदराबाद में विकसित की जा रही बैकअप व्यवस्था के जरिए दूसरा सर्वर तुरंत कमान संभाल लेगा, जिससे वेबसाइट या ऐप के ठप होने की नौबत नहीं आएगी।

Share.

About Us

CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।

Contact Us

Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244

© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.

error: Content is protected !!
Exit mobile version