Itel A100 Pro Launch in India: Itel ने भारतीय बाजार में अपना नया बजट स्मार्टफोन Itel A100 Pro लॉन्च कर दिया है। यह फोन अपने iPhone 17 Pro जैसे रियर डिजाइन की वजह से चर्चा में है। कंपनी ने इसे Comet Orange, Cloud White और Black कलर ऑप्शन में पेश किया है।

 

  • Itel A100 Pro की कीमत

भारत में Itel A100 Pro की कीमत ₹8,999 रखी गई है। यह स्मार्टफोन ऑफलाइन और चुनिंदा रिटेल स्टोर्स के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। ₹10,000 से कम बजट में नया स्मार्टफोन खरीदने वाले ग्राहकों के लिए यह एक नया विकल्प है।

  • Itel A100 Pro के फीचर्स

फोन में 6.6 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। यह Android 15 Go Edition पर चलता है और इसमें 5000mAh की बैटरी के साथ 10W वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। इसके अलावा फोन में Dynamic Bar, साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, IR ब्लास्टर, 3.5mm हेडफोन जैक, USB Type-C पोर्ट, डुअल 4G VoLTE, Wi-Fi, Bluetooth 5.0, GPS और MIL-STD-810 ड्यूरेबिलिटी सर्टिफिकेशन जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।

  • Itel A100 Pro के स्पेसिफिकेशन

Itel A100 Pro में Unisoc T7100 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। इसमें 3GB RAM और 64GB इंटरनल स्टोरेज मिलती है, जिसे माइक्रोSD कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 8MP का रियर कैमरा और 5MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। कम कीमत में प्रीमियम डिजाइन और जरूरी फीचर्स के साथ यह स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में ग्राहकों को आकर्षित कर सकता है।

Share.

About Us

CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।

Contact Us

Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244

© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.

error: Content is protected !!
Exit mobile version