केंद्र सरकार का बड़ा कदम: लोकसभा में पेश हुआ ‘पब्लिक एग्जामिनेशन संशोधन विधेयक 2026’, पेपर लीक पर 10 साल तक की जेल और ₹50 लाख जुर्माने का प्रस्ताव

कोंडागांव:

कोंडागांव जिले के पुलिस अधीक्षक (IPS) पंकज चंद्रा ने अपनी उत्कृष्ट कार्यशैली, प्रशासनिक दक्षता और नेतृत्व क्षमता का लोहा मनवाते हुए राष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़ पुलिस और कोंडागांव जिले का मान बढ़ाया है। सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी (SVPNPA), हैदराबाद द्वारा आयोजित 48वें आईपीएस इंडक्शन ट्रेनिंग कोर्स में उनके शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्रतिष्ठित “हाई अचीवमेंट सर्टिफिकेट” से सम्मानित किया गया है।

देशभर के टॉप-5 अधिकारियों में शामिल

हैदराबाद में 6 अप्रैल से 15 मई 2026 तक आयोजित इस उच्चस्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में देशभर के पुलिस अधिकारियों का मूल्यांकन कक्षा में सहभागिता, केस स्टडी, अनुशासन, व्यवहारिक कार्यशैली और एमसीक्यू परीक्षा के आधार पर किया गया। इन सभी मानकों पर अपनी अलग छाप छोड़ते हुए एसपी पंकज चंद्रा ने देशभर के शीर्ष पांच अधिकारियों में स्थान बनाया।

वाहन बिक्री के 6 महीने में RC ट्रांसफर नहीं हुई तो डीलर के नाम लौटेगा मालिकाना हक, केंद्र सरकार ने जारी किया ड्राफ्ट नियम

केशकाल घाटी के ट्रैफिक मैनेजमेंट मॉडल की राष्ट्रीय स्तर पर सराहना

प्रशिक्षण के दौरान एसपी पंकज चंद्रा ने कोंडागांव जिले की लाइफलाइन मानी जाने वाली केशकाल घाटी के ट्रैफिक प्रबंधन पर अपना विस्तृत प्रेजेंटेशन प्रस्तुत किया। उन्होंने घाटी में बढ़ते यातायात दबाव, दुर्घटनाओं की रोकथाम, सुगम आवागमन और आपातकालीन स्थितियों से निपटने के लिए एक आधुनिक व दूरदर्शी ट्रैफिक मैनेजमेंट योजना पेश की। राष्ट्रीय पुलिस अकादमी के वरिष्ठ अधिकारियों और विषय विशेषज्ञों ने इस रणनीतिक मॉडल की जमकर तारीफ की।

जिला पंचायत CEOs की उच्चस्तरीय बैठक: मुख्यमंत्री ने ग्राम पंचायतों को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के दिए निर्देश 

जिले में मजबूत पुलिसिंग और जनविश्वास

कोंडागांव में पदस्थापना के बाद से ही एसपी पंकज चंद्रा ने अपराध नियंत्रण, साइबर क्राइम के खिलाफ प्रभावी अभियानों, सामुदायिक पुलिसिंग और जनविश्वास बहाली के क्षेत्र में कई नवाचार किए हैं। उनकी त्वरित निर्णय क्षमता और योजनाबद्ध कार्यशैली के कारण जिले की कानून-व्यवस्था में अभूतपूर्व सुधार देखने को मिला है।

पुलिस परिवार में खुशी की लहर

एसपी पंकज चंद्रा को राष्ट्रीय स्तर पर मिले इस सर्वोच्च सम्मान से कोंडागांव पुलिस परिवार सहित जिले भर में हर्ष का माहौल है। जिले के सभी राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों और कर्मचारियों ने उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दी हैं। अधिकारियों ने उम्मीद जताई है कि उनके कुशल नेतृत्व में कोंडागांव पुलिस आगे भी नए आयाम स्थापित करती रहेगी।

Share.

About Us

CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।

Contact Us

Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244

© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.

error: Content is protected !!
Exit mobile version