बस्तर : छत्तीसगढ़ में एंटी नक्सल ऑपरेशन के तहत सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस एनकाउंटर में मारे जाने के डर से माओवादी संगठन में सक्रिय 71 नक्सलियों ने हिंसा का रास्ता छोड़कर सरेंडर कर दिया। आत्मसमर्पण करने वालों में 50 पुरुष और 21 महिला शामिल हैं। सरेंडर करने वाले माओवादियों में 30 नक्सलियों पर कुल 64 लाख रुपये का इनाम घोषित है। आत्मसमर्पण करने वाले इन नक्सलियों में कई छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने के मामले में अपराधी हैं।

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: चैतन्य बघेल की कोर्ट में पेशी, ACB-EOW ने प्रोडक्शन वारंट दायर किया

दंतेवाड़ा एसपी गौरव राय ने बताया कि सभी नक्सलियों ने पुलिस के सामने सरेंडर किया है। बस्तर संभाग में चलाये जा रहे सरेंडर और पुनर्वास नीति के तहत इन माओवादियों ने हिंसा का रास्ता छोड़कर मुख्यधारा में लौटने का फैसला किया। पूना मारगेम (पुनर्वास से पुनर्जीवन) और लोन वर्राटू (घर वापस आईये) अभियान से प्रभावित होकर सरेंडर करने की इच्छा जताई। कुल 71 नक्सलियों ने सरेंडर किया है, जिसमें 30 नक्सलियों पर 64 लाख घोषित है। बस्तर आईजी सुंदरराज पी ने कहा कि नक्सलियों के पास अब सरेंडर ही एकमात्र विकल्प है। पुलिस और फोर्स के एक्शन से माओवादी संगठन में दहशत है।

सभी विभागों के कर्मचारियों का ई-केवायसी पूर्ण करने के निर्देश

दंतेवाड़ा एसपी ने बताया कि सरेंडर करने वाले नक्सली बामन मड़काम पर 8 लाख रुपये का इनाम घोषित है। वह 2011 में ग्राम दमपाया, 2012 में मटलाचेरू, 2014 में दुगईगुड़ा, 2021 में अम्बेली, 2022 में वेलगाड़रम और 2024 में ग्राम गुण्डम के जंगल में हुए पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में शामिल था। वहीं महिला माओवादी शमिला उर्फ सोमली कवासी पर 5 लाख रुपये का इनाम था। सरकारी संपत्ति को नुकसान, मोबाईल टावर जलाने और 2024 में बोड़गा में हुए पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में शामिल थी। इन पर बस्तर सहित कई थानों में अपराध दर्ज है।

मूंगफली विवाद: फरियाद अनसुनी करने से गई दो लोगों की जान, लापरवाही पर टीआई लाइन अटैच

एसपी ने बताया कि महिला माओवादी गंगी उर्फ रोहनी बारसे पर 5 लाख रुपये का इनाम घोषित था। यह वर्ष 2024 में भामरागढ़ एरिया कमेटी के ग्राम परादी में हुए पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में शामिल थीं। इसी तरह महिला माओवादी देवे उर्फ कविता माड़वी 5 लाख रुपये की इनामी है। साल 2024 में दक्षिण बस्तर डिवीजन के ग्राम झीरम में हुए पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में शामिल थीं। जोगा मड़काम पर दो लाख रुपये का इनाम घोषित था। यह 2018 में ग्राम मार्जूम और साल 2021 में ग्राम गोगुण्डा डुंगीनपारा के जंगल में हुए पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में शामिल था। दंतेवाड़ा के कई थानों में इन पर कई अपराध दर्ज हैं।

Share.

About Us

CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।

Contact Us

Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244

© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.

error: Content is protected !!
Exit mobile version