जशपुर:
नगर के वरिष्ठ नागरिक एवं समाजसेवी अम्बिका प्रसाद गुप्ता जी (80 वर्ष) का 12 अगस्त 2026 को जिला अस्पताल जशपुर में इलाज के दौरान दुखद निधन हो गया। वे अनोज गुप्ता जी के पूज्य पिता थे। उनके निधन की खबर से जशपुर एवं आसपास के क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गई है।
स्व. अम्बिका गुप्ता जी का जाना परिवार, परिजनों और समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति है।
सुबह 10 बजे होगा अंतिम संस्कार
परिवारजनों द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिवंगत अम्बिका प्रसाद गुप्ता जी की अंतिम यात्रा उनके निज निवास से निकाली जाएगी।
उनका अंतिम संस्कार आज सुबह 10:00 बजे स्थानीय मुक्तिधाम, जशपुर में संपन्न होगा।
स्थानीय नागरिकों, शुभचिंतकों और परिजनों द्वारा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की जा रही है।

