रायपुर: छत्तीसगढ़ शासन के गृह विभाग ने कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ तथा प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से पुलिस महकमे में बड़े पैमाने पर तबादले किए हैं। जारी आदेश के तहत राज्य के कई जिलों में पदस्थ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP), पुलिस उपअधीक्षक (DSP) और निरीक्षकों (Inspectors) को नई पदस्थापना दी गई है।

