कटक: ओडिशा के कटक स्थित प्रसिद्ध सरकारी एससीबी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में सोमवार तड़के एक बड़ा हादसा हो गया। अस्पताल के ट्रॉमा केयर विभाग के आईसीयू में सुबह करीब 2:30 से 3:00 बजे के बीच अचानक भीषण आग भड़क उठी। इस दिल दहला देने वाली घटना में अब तक 10 गंभीर मरीजों की जान जा चुकी है। बताया जा रहा है कि जिस वक्त आग लगी, आईसीयू में उन मरीजों का इलाज चल रहा था जिनकी हालत पहले से ही काफी नाजुक थी।
वायु सेना भर्ती 2026: देश के खिलाड़ियों के लिए अग्निवीर वायु बनने का शानदार मौका, 23 मार्च से 29 मार्च तक खुलेगा आवेदन पोर्टल
आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बचाव कार्य के दौरान अस्पताल के 11 कर्मचारी भी झुलस गए, जिन्होंने अपनी जान जोखिम में डालकर मरीजों को बाहर निकालने की कोशिश की। अफरा-तफरी के माहौल में 23 मरीजों को तुरंत दूसरे वार्डों में शिफ्ट किया गया, लेकिन शिफ्टिंग के दौरान ही 7 मरीजों ने दम तोड़ दिया, जबकि 3 अन्य की मौत इलाज के दौरान हो गई।
त्याग, तपस्या और सेवा का जीवंत प्रतिमान: पूज्य गुरुपद संभव राम जी, के अवतरण दिवस पर विशेष भावांजलि
मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी और स्वास्थ्य मंत्री मुकेश महालिंग ने तत्काल अस्पताल पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने शुरुआती जांच के आधार पर बताया कि हादसे की मुख्य वजह शॉर्ट-सर्किट हो सकती है, जिसने देखते ही देखते पास के अन्य वार्डों को भी चपेट में ले लिया। मुख्यमंत्री ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है और प्रत्येक मृतक के परिवार को 25 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। फिलहाल घायल मरीजों का विशेष देखरेख में इलाज जारी है और प्रशासन मामले की उच्च स्तरीय जांच कर रहा है।


