बस्ती। ओमनी इंटरनेशनल स्कूल, बस्ती में आयोजित मेगा ड्रोन एयर शो ने विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को रोमांच और तकनीकी नवाचार का अनूठा अनुभव प्रदान किया। कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार के आकर्षक ड्रोन प्रदर्शनों ने सभी का ध्यान आकर्षित किया, वहीं छात्रों को ड्रोन उड़ाने का प्रत्यक्ष अनुभव भी दिया गया, जिससे उनमें तकनीकी जिज्ञासा और उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पुलिस उपमहानिरीक्षक बस्ती परीक्षेत्र संजीव त्यागी, कर्मा देवी ग्रुप के चेयरमैन (सेवानिवृत्त आईएएस) ओ.एन. सिंह, कार्यकारी निदेशक अंशु सिंह गौतम एवं अन्य गणमान्य अतिथियों के स्वागत तथा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत शास्त्रीय नृत्य ने वातावरण को सांस्कृतिक रंगों से सराबोर कर दिया। अपने संबोधन में डीआईजी संजीव त्यागी ने कहा कि इस प्रकार के तकनीकी आयोजन विद्यार्थियों को आधुनिक युग के अनुरूप तैयार करने में सहायक होते हैं। वहीं चेयरमैन ओ.एन. सिंह ने कहा कि नई तकनीकों से जुड़ाव बच्चों के भविष्य को नई दिशा देता है और उन्हें नवाचार के लिए प्रेरित करता है।
इस अवसर पर समूह की कार्यकारी निदेशक अंशु सिंह गौतम ने कहा कि विद्यालय विद्यार्थियों को केवल पारंपरिक शिक्षा ही नहीं, बल्कि आधुनिक तकनीकों से जोड़ने के लिए भी सतत प्रयासरत है, जिससे उनका समग्र विकास सुनिश्चित हो सके। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रकार के ड्रोन द्वारा किए गए हवाई प्रदर्शन, फॉर्मेशन फ्लाइंग एवं कंट्रोल्ड स्टंट्स ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। विद्यार्थियों ने न केवल इन प्रदर्शनों का आनंद लिया, बल्कि स्वयं ड्रोन संचालन का अनुभव प्राप्त कर अत्यंत उत्साहित नजर आए। ओमनी इंटरनेशनल स्कूल का यह आयोजन ब्रेनपाई इनोवेशन लैब (शिक्षा और रोबोटिक्स) के सहयोग से संपन्न हुआ। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ, जिसमें सभी अतिथियों, प्रतिभागियों एवं आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

Share.

About Us

CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।

Contact Us

Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244

© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.

error: Content is protected !!
Exit mobile version