टेक्नोलॉजी की दुनिया में Meta ने अपने सालाना इवेंट में कई नए डिवाइस और AI फीचर्स पेश किए हैं। कंपनी ने नए VR Glasses, कैमरा-फ्री Ray-Ban Meta Audio AI Glasses और Ray-Ban Meta Gen 3 स्मार्ट ग्लासेज लॉन्च किए हैं।

5K डिस्प्ले से मिलेगा बड़ा स्क्रीन एक्सपीरियंस

Meta के नए VR Glasses में 5K डिस्प्ले दिया गया है। कंपनी के मुताबिक, इसमें टेक्स्ट को बेहतर तरीके से पढ़ा जा सकता है और 3D कंटेंट देखने पर बड़े थिएटर जैसा अनुभव मिल सकता है। इन्हें कंप्यूटर या Mac से कनेक्ट कर एक साथ कई वर्चुअल विंडोज पर काम भी किया जा सकता है।

इन ग्लासेज का वजन करीब 100 ग्राम बताया गया है। हालांकि, बैटरी और प्रोसेसर को हल्का रखने के लिए एक अलग डिवाइस में रखा गया है। इसकी बैटरी करीब 3 घंटे तक चलने का दावा किया गया है।

कैमरा-फ्री AI ग्लासेज भी हुए लॉन्च

स्मार्ट ग्लासेज में कैमरे को लेकर होने वाली प्राइवेसी चिंताओं के बीच Meta ने Ray-Ban Meta Audio AI Glasses पेश किए हैं। इनमें कैमरा नहीं है। इसमें माइक्रोफोन और स्पीकर्स दिए गए हैं, जिनकी मदद से म्यूजिक सुनने, कॉल करने और Meta AI का इस्तेमाल किया जा सकता है।

वहीं, कैमरे वाले Ray-Ban Meta Gen 3 में बेहतर बैटरी लाइफ दी गई है। कंपनी के अनुसार इसकी बैटरी करीब 9 घंटे तक चल सकती है। इसमें Dolby Atmos ऑडियो सपोर्ट भी दिया गया है।

सिर्फ बोलने से होगी शॉपिंग और अपॉइंटमेंट बुकिंग

Meta ने अपने Muse AI Assistant को स्मार्ट ग्लासेज के साथ जोड़ा है। इसके जरिए यूजर सिर्फ वॉयस कमांड देकर कई डिजिटल काम कर सकेंगे। इनमें शॉपिंग, डॉक्टर या सैलून की अपॉइंटमेंट बुकिंग, रिमाइंडर सेट करना और मैसेज भेजना शामिल है।

Meta Charm भी हुआ पेश

इवेंट में कंपनी ने Meta Charm नाम का एक छोटा AI डिवाइस भी दिखाया। इसमें 2-इंच टचस्क्रीन और 5G कनेक्टिविटी दी गई है। कंपनी के मुताबिक यह डिवाइस दिसंबर तक बिक्री के लिए उपलब्ध हो सकता है। हालांकि, इसकी कीमत की जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

Meta ने यह भी बताया कि उसके Meta Ray-Ban Display ग्लासेज अब अमेरिका के बाहर भी उपलब्ध कराए जाएंगे। इनमें राइट लेंस पर वर्चुअल डिस्प्ले दिया गया है।

Share.

About Us

CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।

Contact Us

Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244

© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.

error: Content is protected !!
Exit mobile version