रायपुर। बंगाल की खाड़ी और तटीय पश्चिम बंगाल के ऊपर बने अवदाब के प्रभाव से छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर रफ्तार पकड़ने जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, तटीय पश्चिम बंगाल के ऊपर बना यह अवदाब पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ रहा है और अगले 24 घंटों में गंगीय पश्चिम बंगाल व झारखंड की ओर बढ़ेगा। इसके असर से अगले 48 घंटों के दौरान उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ के अधिकांश हिस्सों में बारिश की गतिविधियां तेज होंगी।
पेंशन प्रकरणों में अड़चनें खत्म, स्कूल शिक्षा विभाग ने हटाई ‘न मांग, न जांच’ प्रमाण पत्र की यह खास शर्त
भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, अगले तीन दिनों तक प्रदेश भर में मानसून पूरी तरह से सक्रिय रहेगा। इस दौरान कई क्षेत्रों में भारी से अति भारी बारिश, जबकि एक-दो स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही गरज-चमक और वज्रपात (आकाशीय बिजली) गिरने की भी चेतावनी जारी की गई है।
ईद मिलाद-उन-नबी 26 अगस्त को: जानिए पैगंबर साहब के जन्मदिवस का महत्व और मनाए जाने की परंपराएं
दुर्ग में सबसे अधिक तापमान, पेंड्रारोड रहा सबसे ठंडा
बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। इस दौरान केल्हारी, कुटरू, सुकमा और वाड्रफनगर में 50-50 मिमी, जबकि बलरामपुर, सामरी और दंतेवाड़ा में 30-30 मिमी बारिश दर्ज हुई। तापमान की बात करें तो गुरुवार को प्रदेश में सबसे अधिक 32.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दुर्ग में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम 23.6 डिग्री न्यूनतम तापमान पेंड्रारोड में रहा।
सेवा सुरक्षा पे 5 सितंबर तक फैसला नहीं तो 9 सितंबर से अनिश्चितकालीन आंदोलन, 17 अगस्त से आंदोलन का आग़ाज़
राजधानी रायपुर में ऐसा रहेगा मौसम
राजधानी रायपुर में शुक्रवार को आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहने और गरज-चमक के साथ रुक-रुक कर बौछारें पड़ने के आसार हैं। रायपुर में अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। इससे पहले गुरुवार को रायपुर का अधिकतम तापमान सामान्य से 1.1 डिग्री अधिक यानी 31.4 डिग्री दर्ज हुआ था।

