पैक्ड फूड पर चेतावनी लेबल लगाने में देरी: FSSAI को सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार, पूछा- क्या इंडस्ट्री के दबाव में हैं?

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने अनुकंपा नियुक्ति से जुड़े एक अत्यंत महत्वपूर्ण मामले में बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि शासकीय कर्मचारी की दूसरी शादी से जन्मा बेटा भी अनुकंपा नियुक्ति का वैध और पात्र दावेदार हो सकता है। हालांकि, कोर्ट ने यह भी साफ किया है कि यदि एक ही श्रेणी में दो बेटे अनुकंपा नियुक्ति के पात्र हों, तो ज्येष्ठता के सिद्धांत के तहत उम्र में बड़े बेटे को ही पहली प्राथमिकता दी जाएगी। जस्टिस संजय के. अग्रवाल की एकलपीठ ने यह ऐतिहासिक आदेश जारी किया है।

पेंशन प्रकरणों में अड़चनें खत्म, स्कूल शिक्षा विभाग ने हटाई ‘न मांग, न जांच’ प्रमाण पत्र की यह खास शर्त

क्या है पूरा मामला?

मुंगेली जिले के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, धर्मपुरा में भृत्य (प्यून) के पद पर कार्यरत ईश्वर सिंह क्षत्रिय का 29 सितंबर 2016 को सेवा के दौरान निधन हो गया था। मृतक की दो पत्नियां थीं। पहली पत्नी उषा बाई से बड़ा बेटा जितेंद्र सिंह और दूसरी पत्नी मिलाउकिन बाई से छोटा बेटा राजकुमार है। पिता के निधन के बाद दोनों बेटों ने अनुकंपा नियुक्ति के लिए शिक्षा विभाग में आवेदन दिया था।

फर्जी जाति प्रमाण पत्र के आधार पर नौकरी पाने वाले शासकीय सेवकों की सेवाएं तत्काल समाप्त करने के निर्देश

छोटे बेटे की नियुक्ति के खिलाफ बड़े भाई ने दायर की थी याचिका

सरकारी सेवा पुस्तिका और रिकॉर्ड में दूसरी पत्नी का नाम दर्ज होने के आधार पर मुंगेली के जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) ने छोटे बेटे राजकुमार को अनुकंपा नियुक्ति प्रदान कर दी थी। डीईओ के इस आदेश को चुनौती देते हुए पहली पत्नी के बड़े बेटे जितेंद्र सिंह ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी।

TET मुद्दे पर सेवा सुरक्षा की मांग को लेकर शिक्षा सचिव और DPI में पहुंचे शिक्षक संगठन के प्रतिनिधिगण

हाईकोर्ट ने रद्द की छोटे बेटे की नियुक्ति, डीईओ को दिए निर्देश

छत्तीसगढ़ शासन की अनुकंपा नियुक्ति नीति में एक ही श्रेणी के दो दावेदारों के बीच प्राथमिकता को लेकर स्पष्ट नियम नहीं था। मामले की सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने पटना हाईकोर्ट के एक फैसले का हवाला दिया और तय किया कि जब दो भाई समान रूप से पात्र हों, तो ज्येष्ठता (उम्र में बड़े होने) के आधार पर पहली प्राथमिकता बड़े भाई को ही मिलनी चाहिए। बड़ा भाई अयोग्य हो या खुद इंकार करे, तभी छोटे भाई के नाम पर विचार किया जा सकता है।

सुप्रीम कोर्ट का महत्वपूर्ण फैसला: अनुकंपा नियुक्ति कल्याणकारी उपाय, नियम का कठोर पालन उद्देश्य को नहीं मार सकता

हाईकोर्ट ने मुंगेली डीईओ द्वारा 7 अगस्त 2019 को छोटे बेटे को दी गई नियुक्ति के आदेश को निरस्त कर दिया है। साथ ही डीईओ को निर्देश दिया है कि वे 30 दिनों के भीतर नियमों का पालन करते हुए ज्येष्ठता के आधार पर नए सिरे से निर्णय लें।

Share.

About Us

CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।

Contact Us

Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244

© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.

error: Content is protected !!
Exit mobile version