भारत के स्टार जैवलिन थ्रोअर और दो बार के ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा ने मौजूदा सीजन के बाकी मुकाबलों से हटने का फैसला किया है। नीरज ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी। उनके इस फैसले का सीधा असर एशियन गेम्स 2026 पर पड़ेगा, जहां उनसे स्वर्ण पदक की बड़ी उम्मीद थी। नीरज ने बताया कि लुसाने डायमंड लीग में सीजन का सर्वश्रेष्ठ 88.05 मीटर थ्रो करने के बाद ट्रेनिंग के दौरान उनके टखने में चोट लग गई। डॉक्टरों और अपनी टीम से बातचीत के बाद उन्होंने इस सीजन आगे किसी प्रतियोगिता में हिस्सा नहीं लेने का फैसला किया है।

एशियन गेम्स में नहीं दिखेंगे नीरज

नीरज के पूरे सीजन से बाहर होने का मतलब है कि वह अगले महीने होने वाले एशियाई खेलों में भी हिस्सा नहीं ले पाएंगे। इसके अलावा वह डायमंड लीग फाइनल्स में भी नहीं उतरेंगे। इससे एशियाई खेलों से पहले भारत की पदक उम्मीदों को बड़ा झटका लगा है।

लुसाने में किया था शानदार प्रदर्शन

नीरज ने हाल ही में लुसाने डायमंड लीग में 88.05 मीटर का थ्रो किया था और दूसरे स्थान पर रहे थे। वह महज नौ सेंटीमीटर के अंतर से शीर्ष स्थान हासिल करने से चूक गए थे। इस प्रदर्शन के बाद उनके डायमंड लीग फाइनल्स के लिए क्वालिफाई करने की उम्मीद बनी थी।नीरज ने 2026 में दोहा डायमंड लीग और राष्ट्रमंडल खेलों में भी हिस्सा लिया था। हालांकि, इन दोनों प्रतियोगिताओं में वह 86 मीटर का आंकड़ा पार नहीं कर सके थे।

चोट के बाद लिया बड़ा फैसला

नीरज ने अपनी पोस्ट में बताया कि काफी मेहनत के बाद उन्हें अपनी लय वापस मिल रही थी और लुसाने में उन्होंने सीजन का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। लेकिन इसके कुछ समय बाद ट्रेनिंग के दौरान टखने में चोट लग गई। मेडिकल टीम की सलाह के बाद उन्होंने सीजन खत्म करने का फैसला किया है।

 

Share.

About Us

CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।

Contact Us

Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244

© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.

error: Content is protected !!
Exit mobile version