NEET-UG Protest और जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा को लेकर अभिनेता सलमान खान ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए बड़ा बयान दिया है। सलमान ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर छात्रों के साथ हुई हिंसा की निंदा की और कहा कि यह आंदोलन पूरी तरह शांतिपूर्ण था, लेकिन इसका हिंसक होना बेहद दुखद है। उन्होंने घायल छात्रों और उनके परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि पेपर लीक जैसे मुद्दे बेहद गंभीर हैं और बेहतर शिक्षा व्यवस्था की मांग कर रहे छात्रों की आवाज सुनी जानी चाहिए।

सलमान खान ने अपनी पोस्ट में कहा कि यह सिर्फ छात्रों और शिक्षा व्यवस्था का मुद्दा है, इसलिए इसे किसी भी तरह का राजनीतिक रंग नहीं दिया जाना चाहिए। उन्होंने छात्रों की मेहनत, समर्पण और शांतिपूर्ण विरोध की सराहना करते हुए विश्वास जताया कि सरकार उनकी मांगों पर सकारात्मक कदम उठाएगी और शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाएगी। अभिनेता ने यह भी कहा कि उनकी इच्छा है कि शिक्षा ही देश का अगला बड़ा ट्रेंड बने और भारत दुनिया का एजुकेशन हब बनकर उभरे। सलमान खान की इस पोस्ट को सोशल मीडिया पर व्यापक प्रतिक्रिया मिल रही है, वहीं कॉकरोच जनता पार्टी ने भी इसे अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से री-शेयर किया है।

Share.

About Us

CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।

Contact Us

Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244

© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.

error: Content is protected !!
Exit mobile version