पहली नियुक्ति से पुरानी पेंशन पर आर-पार की लड़ाई, जशपुर में शिक्षकों ने भरी हुंकार

*जशपुर, 12 जुलाई 2026*

जशपुर जिले में प्राथमिक शिक्षा को अधिक प्रभावी और समावेशी बनाने के उद्देश्य से _’नींव’ (NEEV) बहुभाषी शिक्षा कार्यक्रम_ प्रारंभ किया जा रहा है। यह कार्यक्रम राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (SCERT) के नेतृत्व में, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (DIET), जशपुर के मार्गदर्शन में तथा लैंग्वेज एंड लर्निंग फाउंडेशन (LLF), नई दिल्ली द्वारा कार्यान्वित किया जा रहा है।

छत्तीसगढ़ में RTI रिपोर्ट: दो साल, 1.5 लाख आवेदन; जानिए कौन सा विभाग रहा आगे और कहाँ अटकी हैं फाइलें

राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी खबर: 15 जुलाई तक ई-केवाईसी कराना अनिवार्य

*स्थानीय भाषा में शिक्षा की नींव*
इस कार्यक्रम के अंतर्गत कुनकुरी और बगीचा विकासखंड के 202 प्राथमिक विद्यालयों में कक्षा-1 एवं कक्षा-2 के बच्चों को उनकी मातृभाषा _सादरी भाषा_ के माध्यम से शिक्षा प्रदान की जाएगी। बहुभाषी शिक्षा का मुख्य उद्देश्य बच्चों को घर की भाषा से विद्यालय की भाषा के बीच सेतु स्थापित करना है, ताकि वे अवधारणाओं को सहजता से समझ सकें और आत्मविश्वास के साथ सीखें।

SBI Mega Bonanza: सरकारी कर्मचारियों के लिए SBI का बड़ा तोहफा! ‘State Government Salary Package’ में मिलेगा 1 करोड़ का इंश्योरेंस और घर बैठे KYC अपडेट की सुपर सुविधा

छत्तीसगढ़ के 111 सरकारी कॉलेजों के पास नहीं है खुद का भवन

*सांस्कृतिक समावेश के साथ शिक्षण सामग्री का विकास*
कार्यक्रम को प्रभावी बनाने हेतु DIET के मार्गदर्शन में स्थानीय शिक्षकों द्वारा विशेष रूप से _सादरी भाषा_ में शिक्षण सामग्री तैयार की गई है। इन सामग्रियों में बच्चों की स्थानीय संस्कृति, परिवेश, लोककथाओं एवं जीवन अनुभवों को प्रमुखता से शामिल किया गया है।
इसमें बिगबुक, चित्र चार्ट, कविता पोस्टर, अभ्यास पुस्तिकाएँ एवं कविता-कहानी संग्रह सम्मिलित हैं। इन सभी सामग्रियों की अंतिम अकादमिक समीक्षा DIET के अकादमिक सदस्यों द्वारा दिनांक 7 जुलाई 2026 को पूर्ण की जा चुकी है, जिससे शिक्षण प्रक्रिया उच्च गुणवत्ता युक्त हो सके।

बिजली बिलों में बढ़ोतरी पर विधानसभा में सवाल; मुख्यमंत्री साय ने बताया किन वजहों से बढ़ती हैं दरें

*जिला स्रोत समूह का प्रशिक्षण संपन्न*
कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु चयनित 202 विद्यालयों के शिक्षकों को प्रशिक्षित करने के लिए 20 सदस्यों का _जिला स्रोत समूह (DRG)_ गठित किया गया है। इस समूह के लिए DIET, जशपुर में 8 जुलाई 2026 से 11 जुलाई 2026 तक 4-दिवसीय प्रशिक्षण सह-कार्यशाला आयोजित की गई।

CG Teachers TET  : छत्तीसगढ़ के 80 हजार से ज्यादा शिक्षकों की नौकरी पर संकट!  31 अगस्त 2028 तक हर हाल में पास करनी होगी TET परीक्षा
प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को बहुभाषी शिक्षा के सिद्धांतों एवं सादरी भाषा में निर्मित सामग्री के कक्षा में प्रभावी उपयोग के तरीकों पर विस्तृत चर्चा की गई। शिक्षण को रोचक एवं गतिविधि आधारित बनाने हेतु व्यावहारिक डेमो एवं समूह कार्य भी कराए गए।

UDISE+ 2025-26: जशपुर–सरगुजा के स्कूलों के लिए क्या संदेश? ड्रॉपआउट घटा, ट्रांजिशन बढ़ा, अब आदिवासी अंचल में असली परीक्षा

*प्रशिक्षण का समापन*
प्रशिक्षण के अंतिम दिवस DIET प्राचार्य श्री एम.जेड.यू. सिद्दीकी ने सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि _”यह कार्यक्रम जशपुर के बच्चों के सीखने के अनुभव को पूरी तरह बदल देगा और उन्हें अपनी भाषा में सीखने का आत्मविश्वास प्रदान करेगा।”_ उन्होंने सभी से विद्यालयों में कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संचालित करने की अपेक्षा व्यक्त की।

UDISE+ 2025-26: छत्तीसगढ़ की शिक्षा के लिए उम्मीद की रिपोर्ट, लेकिन असली परीक्षा अब 33 जिलों की शिक्षक बढ़े, ड्रॉपआउट घटा, ट्रांजिशन रेट सुधरा, डिजिटल सुविधाएं बढ़ीं… अब सवाल- क्या यह बदलाव जशपुर, सरगुजा और बस्तर के अंतिम गांव तक पहुंचा?

इस पहल के माध्यम से जशपुर जिला प्राथमिक शिक्षा के क्षेत्र में समावेशन एवं गुणवत्ता की नई मिसाल स्थापित करने की दिशा में अग्रसर है।

 

Share.

About Us

CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।

Contact Us

Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244

© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.

error: Content is protected !!
Exit mobile version