15 जुलाई से पहले निपटा लें धान की सीधी बुआई! कृषि वैज्ञानिकों ने दी ‘Seed Treatment’ की ये बड़ी चेतावनी

रायपुर:

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने राज्य सरकार और केंद्र शासित प्रदेशों के रेगुलर कर्मचारियों, शिक्षकों और प्राध्यापकों को एक बहुत बड़ी सौगात दी है। सरकारी कर्मचारियों को एक प्रीमियम और सेफ बैंकिंग एक्सपीरियंस देने के उद्देश्य से बैंक ने अपने ‘State Government Salary Package’ (SGSP) को पहले से कहीं ज्यादा एडवांस और सुविधाजनक बना दिया है। इस स्पेशल पैकेज के तहत कर्मचारियों को भारी-भरकम बीमा कवर और जीरो बैलेंस अकाउंट जैसी प्रीमियम सुविधाएं तो मिल ही रही हैं, साथ ही अब बैंक ने डिजिटल क्रांति लाते हुए ग्राहकों को WhatsApp Banking, YONO App, Internet Banking और SBI ATM के जरिए घर बैठे ही मिनटों में KYC अपडेट करने की शानदार आजादी भी दे दी है।

One Nation, One Uniform: पूरे देश की पुलिस के लिए तय हुआ ‘खाकी’ का एक ही रंग और डिजाइन ,सभी राज्यों में लागू होगा नया पैटर्न

बैंक ने कर्मचारियों की सहूलियत के लिए उनके मंथली नेट सैलानी (मासिक शुद्ध वेतन) के आधार पर इस पूरे पैकेज को पांच अलग-अलग श्रेणियों में डिवाइड किया है। इसमें 10 हजार से 25 हजार रुपए सैलरी वालों के लिए Silver, 25 हजार से 50 हजार तक के लिए Gold, 50 हजार से 1 लाख तक के लिए Diamond, 1 लाख से 2 लाख तक के लिए Platinum और 2 लाख रुपए से अधिक मंथली सैलरी पाने वाले कर्मचारियों के लिए Rhodium कैटेगरी तय की गई है। खास बात यह है कि Rhodium, Platinum, Diamond और Gold कैटेगरी के कर्मचारियों को अपने परिवार के अधिकतम चार सदस्यों तक के लिए जीरो मिनिमम बैलेंस अकाउंट (Zero Balance Account) की बेहतरीन सुविधा भी मिलेगी। इसके अलावा सुरक्षा के मोर्चे पर यह पैकेज बेहद सॉलिड है, जिसमें कर्मचारियों को 1 करोड़ रुपए तक का पर्सनल एक्सीडेंट इंश्योरेंस, 1.6 करोड़ रुपए तक का एयर एक्सीडेंट इंश्योरेंस, 1 करोड़ का फुल डिसएबिलिटी कवर और 10 लाख रुपए का टर्म लाइफ इंश्योरेंस बिल्कुल मुफ्त दिया जा रहा है। साथ ही, सुपर टॉप-अप हेल्थ इंश्योरेंस के जरिए 15 लाख और 30 लाख रुपए तक का मेडिकल कवर भी उपलब्ध है, जिस पर इनकम टैक्स एक्ट के तहत टैक्स बेनिफिट भी क्लेम किया जा सकता है।

PGI 2.0 इंडेक्स: राज्यों और जिलों के स्कूल एजुकेशन सिस्टम का सबसे बड़ा और नया रिपोर्ट कार्ड

यही नहीं, इस स्पेशल सैलरी पैकेज में लोन लेने पर ब्याज दरों में भारी छूट और प्रोसेसिंग फीस से पूरी माफी मिलेगी। साथ ही 35 हजार रुपए से अधिक के अमाउंट पर ऑटो स्वीप (Auto Sweep) की सुविधा भी दी जाएगी। कर्मचारियों को उनके सैलरी स्लैब के हिसाब से RuPay Select, International Platinum, International Gold और डॉमेस्टिक डेबिट कार्ड बिना किसी इश्यू या सालाना मेंटेनेंस चार्ज के मुफ्त मिलेंगे, और तो और जॉइंट अकाउंट होने पर दूसरे पार्टनर को भी फ्री डेबिट कार्ड इश्यू किया जाएगा। ‘SBI रिश्ते-फैमिली बैंकिंग’ के तहत परिवार के हर एडल्ट मेंबर को 5 लाख तक का इंश्योरेंस कवर, लॉकर चार्ज में 10% से लेकर मैक्सिमम 50% तक का डिस्काउंट और सभी एसबीआई एटीएम पर अनलिमिटेड फ्री ट्रांजैक्शन की छूट मिलेगी। इसके साथ ही NEFT-RTGS, हर महीने 25 चेक की पत्तियां, अनलिमिटेड डिमांड ड्राफ्ट और SMS अलर्ट जैसी तमाम जरूरी सर्विसेज पूरी तरह फ्री कर दी गई हैं।

छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड का बड़ा फैसला: गैर-मुस्लिम से निकाह पर रजिस्ट्रेशन अनिवार्य, बिना अनुमति निकाह कराने वाले मौलानाओं पर होगी कार्रवाई

डिजिटल बैंकिंग को और आसान बनाते हुए एसबीआई ने घर बैठे KYC अपडेट करने का जो नया सिस्टम निकाला है, वह बेहद कमाल का है। ग्राहक अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से बैंक के ऑफिशियल नंबर +91 90226 90226 पर बस “Hi” लिखकर भेजकर WhatsApp Banking शुरू कर सकते हैं, जहां बैलेंस इंक्वायरी और मिनी स्टेटमेंट जैसी सर्विसेज तुरंत मिल जाती हैं। अगर आपके बैंक रिकॉर्ड में एड्रेस या अन्य डिटेल्स में कोई बदलाव नहीं हुआ है और आपका CKYC नंबर अवेलेबल है, तो आप YONO ऐप, इंटरनेट बैंकिंग, एटीएम या वॉट्सऐप पर जाकर सिर्फ आधार OTP वेरिफिकेशन के जरिए अपना KYC चुटकियों में अपडेट कर सकते हैं। एसबीआई ने सभी सरकारी कर्मचारियों से अपील की है कि वे इस बेहतरीन डिजिटल सर्विस का ज्यादा से ज्यादा फायदा उठाएं और अपने सैलरी अकाउंट को इस प्रीमियम पैकेज में अपग्रेड कराकर लाइफ को सिक्योर बनाएं।

UDISE+ 2025-26: छत्तीसगढ़ के 33 जिलों की रैंकिंग का इंतजार, किस जिले की शिक्षा सबसे मजबूत और कौन रहेगा पीछे?

Share.

About Us

CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।

Contact Us

Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244

© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.

error: Content is protected !!
Exit mobile version