होली के त्योहार ने इस बार छत्तीसगढ़ में शराब बिक्री के सारे पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। त्योहार के रंग में रंगे प्रदेश के मदिरा प्रेमियों ने इस साल जमकर खरीदारी की, जिसका असर सरकारी आंकड़ों में साफ तौर पर देखा जा सकता है। होली के मौके पर प्रदेश में महज दो दिनों के भीतर 1 अरब 79 करोड़ रुपये से अधिक की देसी और विदेशी शराब की रिकॉर्ड बिक्री हुई है।
शराब बिक्री के इन आंकड़ों पर गौर करें तो सबसे अधिक मांग होली के ठीक एक दिन पहले यानी 3 मार्च को देखी गई। उस दिन अकेले 128 करोड़ रुपये से अधिक की शराब बिकी, जो सामान्य दिनों की तुलना में कई गुना ज्यादा थी। इसके बाद त्योहार के दिन यानी 5 मार्च को भी बिक्री का आंकड़ा जारी रहा और उस दिन भी 51 करोड़ रुपये से अधिक की मदिरा की खपत हुई।
त्योहारों के सीजन में शराब की इस रिकॉर्डतोड़ बिक्री ने पिछले तमाम आंकड़ों को पीछे छोड़ दिया है। राज्य के आबकारी विभाग के लिए होली का यह अवसर राजस्व के लिहाज से काफी भारी रहा, क्योंकि प्रदेश भर में लोग जश्न मनाने के लिए देसी और विदेशी दोनों तरह की शराब पर खूब खर्च करते नजर आए।


