NIT Raipur Placement 2025:छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। NIT रायपुर के कैंपस प्लेसमेंट 2025-26 में इस बार नया रिकॉर्ड बना है। संस्थान में अब तक 217 कंपनियों NIT Raipur Placement 2025ने प्लेसमेंट ड्राइव में हिस्सा लिया, जो पिछले साल के मुकाबले 87 अधिक हैं। इन कंपनियों ने 738 छात्रों को नौकरी के अवसर दिए। इस साल सबसे बड़ा सालाना पैकेज 60.3 लाख रुपये रहा, जबकि औसत पैकेज 12.39 लाख रुपये दर्ज किया गया। यह शानदार प्रदर्शन दिखाता है कि देश और दुनिया की अग्रणी कंपनियों के बीच NIT Raipur के छात्रों की मांग लगातार बढ़ रही है।

 

217 कंपनियों ने दिए 738 छात्रों को रोजगार के अवसर

प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट प्रकोष्ठ के अनुसार इस साल NIT रायपुर ने कई नए रिकॉर्ड बनाए।

  • 217 कंपनियों ने कैंपस प्लेसमेंट में हिस्सा लिया।
  • 738 छात्रों को नौकरी के अवसर मिले।
  • 636 स्नातक छात्रों का सिंगल ऑफर के आधार पर चयन हुआ।
  • कुल प्लेसमेंट रेट 74% तक पहुंच गई।
  • सबसे बड़ा पैकेज 60.3 लाख रुपये और औसत पैकेज 12.39 लाख रुपये रहा।

इस बार अमेजन, माइक्रोसॉफ्ट, ओरेकल, डी.ई. शॉ, ब्लैकरॉक, वीजा, टेक्सास इंस्ट्रूमेंट्स, सैमसंग आरएंडडी, डेलॉइट, एक्सेंचर, एलएंडटी, वेदांता, रिलायंस इंडस्ट्रीज और आदित्य बिड़ला समूह जैसी दिग्गज कंपनियों ने छात्रों को नौकरी के अवसर दिए।

सिविल इंजीनियरिंग ने मारी बाजी, कई ब्रांच का शानदार प्रदर्शन

ब्रांच के हिसाब से भी छात्रों का प्रदर्शन शानदार रहा।

  • इंजीनियरिंग – 98% प्लेसमेंट
  • इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग – 90%
  • केमिकल इंजीनियरिंग – 87%
  • मैकेनिकल इंजीनियरिंग – 86%

इसके अलावा कंप्यूटर साइंस, सूचना प्रौद्योगिकी और इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्युनिकेशन के छात्रों का चयन आईटी, एआई, मशीन लर्निंग, फिनटेक, रिसर्च और कंसल्टिंग जैसे क्षेत्रों में हुआ।

हर साल बेहतर हो रहा प्लेसमेंट

  • 2020-21: 102 कंपनियां
  • 2022-23: 125 कंपनियां
  • 2024-25: 127 कंपनियां
  • 2025-26: 217 कंपनियां

पैकेज में भी बड़ा उछाल

  • अधिकतम पैकेज 55 लाख रुपये से बढ़कर 60.3 लाख रुपये पहुंचा।
  • 5 छात्रों को 60.3 लाख रुपये CTC का ऑफर मिला।

NIT Raipur का यह प्लेसमेंट रिकॉर्ड केवल संस्थान ही नहीं, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गर्व की बात है। बढ़ती कंपनियों की संख्या और बेहतर पैकेज इस बात का संकेत हैं कि आने वाले वर्षों में यहां के छात्रों के लिए रोजगार के अवसर और मजबूत होंगे। ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए हमें Facebook और Instagram पर फॉलो करें।

यह भी पढ़ें
निर्माण कार्यों के निरीक्षण में उठा विवाद, उपाध्यक्ष ने लगाए नियम विरुद्ध निर्माण व भ्रष्टाचार के आरोप
NEET UG Re-Exam Result 2026: इस दिन जारी हो सकता है रिजल्ट, जानें स्कोरकार्ड डाउनलोड करने का आसान तरीका
मैनपाट में हुड़दंग मचाने वाले बाइकर गैंग पर पुलिस का बड़ा एक्शन: 60 बाइक जब्त, चालक गिरफ्तार
Share.

About Us

CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।

Contact Us

Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244

© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.

error: Content is protected !!
Exit mobile version