संवाद से सुलझेंगे विवाद: देशभर में शुरू हुआ ‘मीडियेशन फॉर द नेशन 3.0’ अभियान
बैकुंठपुर (कोरिया)। जिले के विद्यार्थियों और छोटे बच्चों का जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए अब पालकों को सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। कलेक्टर श्रीमती रोक्तिमा यादव ने समय-सीमा (TL) की समीक्षा बैठक में निर्देश दिए हैं कि जिन छात्र-छात्राओं के जन्म प्रमाण पत्र अब तक नहीं बने हैं, उनके लिए स्कूलों तथा आंगनवाड़ी केंद्रों में विशेष शिविर आयोजित किए जाएं। इन शिविरों के माध्यम से ही पालकों से आवश्यक दस्तावेज प्राप्त कर प्रमाण पत्र बनाने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) और महिला एवं बाल विकास विभाग (WCD) को जिला सांख्यिकी अधिकारी के साथ समन्वय बनाकर अपार आईडी (APAAR ID) और जन्म प्रमाण पत्र का काम समय पर पूरा करने के निर्देश दिए।
जशपुर से दंतेवाड़ा तक सभी 33 जिलों में 14 अगस्त को दौड़ेगी ‘सद्भावना स्वतंत्रता दौड़’
कलेक्टर की बैठक के मुख्य निर्देश
CM हेल्पलाइन शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण:
कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि शिकायतों को केवल कागजों पर बंद करना उद्देश्य नहीं है, फरियादी को संतोषजनक समाधान मिलना चाहिए।
किसानों का एग्रीस्टेक (AgriStack) पंजीयन:
सभी तहसीलदारों को एग्रीस्टेक पंजीयन का कार्य जल्द से जल्द पूरा करने को कहा गया, ताकि किसानों को शासकीय योजनाओं का सीधा लाभ मिल सके। साथ ही पीएम-किसान सम्मान निधि की समीक्षा भी की गई।
पीएम आवास योजना (ग्रामीण):
बैकुंठपुर और सोनहत जनपद सीईओ को स्वीकृत आवासों और किश्तों की समीक्षा कर लंबित भुगतानों की रुकावटें तत्काल दूर करने के निर्देश दिए।
राजस्व मामलों में लापरवाही पर कार्रवाई:
सीमांकन, नामांतरण और बंटवारा प्रकरणों में पारदर्शिता बरतने के निर्देश दिए गए। जनदर्शन में राजस्व शिकायतों की अधिकता को देखते हुए पटवारी से लेकर एसडीएम स्तर तक जवाबदेही तय की गई है।
पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना:
कलेक्टर ने जिलेवासियों से ‘पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना’ का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की और अधिकारियों को इसका व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए।
बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री योगेंद्र श्रीवास, एडीएम श्री सुरेंद्र प्रसाद वैद्य सहित सभी जिलास्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।


