जशपुर की बेटियों पर ‘तस्करों’ का साया? 3 साल में 712 महिलाएं और 290 बालिकाएं लापता;  आखिर कहाँ जा रही हैं वनांचल की बेटियाँ? 

रायपुर/CG Now:

छत्तीसगढ़ में बेहतर कानून व्यवस्था और अपराध नियंत्रण के दावों के बीच एक चौंकाने वाली तस्वीर सामने आई है। राज्य के थानों में पुलिस बल की भारी कमी है, जिससे न केवल मौजूदा कर्मचारियों पर काम का बोझ बढ़ रहा है, बल्कि आम जनता की सुरक्षा पर भी संकट मंडरा रहा है। विधानसभा सत्र के दौरान जिलावार पुलिस बल के रिक्त पदों की जो सूची जारी की गई है, वह प्रशासन की नींद उड़ाने वाली है। आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश भर में निरीक्षक से लेकर आरक्षक स्तर तक के कुल 8637 पद रिक्त पड़े हैं।

छत्तीसगढ़ में ‘माननीयों’ की सुविधाएं: सैलरी कम पर भत्तों का है दम, जानिए एक विधायक की सुख-सुविधाओं पर सरकार हर महीने कितना करती है खर्च

बीजापुर और राजधानी रायपुर में रिक्तियों का अंबार:

रिपोर्ट के मुताबिक, नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में स्थिति सबसे अधिक चिंताजनक है, जहाँ कुल 642 पद खाली हैं। इसमें निरीक्षक (12), उपनिरीक्षक (69), सहायक उपनिरीक्षक (97), प्रधान आरक्षक (262) और आरक्षक (202) के पद शामिल हैं। वहीं राजधानी रायपुर में भी पुलिस बल की भारी कमी देखी गई है, जहाँ कुल 634 पद रिक्त हैं। रायपुर में अकेले आरक्षक (Constable) के ही 518 पद खाली पड़े हैं, जो शहर की गश्त और सुरक्षा व्यवस्था के लिए एक बड़ा झटका है।

अब छोटे शहरों के छात्र भी बनाएंगे सैटेलाइट: इसरो ने अंतरिक्ष मिशनों में युवाओं के लिए खोले द्वार ,1 1 छात्र उपग्रह हुए सफल लॉन्च

बस्तर संभाग और बड़े जिलों का हाल:

बस्तर संभाग के अन्य जिलों जैसे जगदलपुर (508 पद), कोण्डागांव (434 पद) और सुकमा (395 पद) में भी रिक्तियों की संख्या काफी ज्यादा है। बड़े मैदानी जिलों की बात करें तो दुर्ग (472 पद), बिलासपुर (368 पद) और ग़रियाबंद (370 पद) में भी पुलिस बल की कमी कानून व्यवस्था को चुनौती दे रही है। जशपुर जिले में भी कुल 200 पद रिक्त हैं, जिनमें 137 आरक्षक पद शामिल हैं।

डिजिटल कोर्ट: अब कागजों के ढेर से मिलेगी मुक्ति, 660 करोड़ पन्नों का हुआ डिजिटलीकरण, 11 हाई कोर्ट्स में लाइव स्ट्रीमिंग और 2444 ई-सेवा केन्द्रों से जनता को राहत

 छत्तीसगढ़ के कॉलेजों में  700 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, CGPSC को भेजा गया प्रस्ताव

छत्तीसगढ़: 1 अप्रैल से नई संस्था संभालेगी ‘108 संजीवनी एक्सप्रेस’ की कमान, टेंडर प्रक्रिया हुई पूरी

प्रदेश कापदवार रिक्तियों का  गणित:

प्रदेश में कुल रिक्त पदों का योग 8637 है, जिसे इस तरह समझा जा सकता है:

  • निरीक्षक (Inspector): 112 पद

  • उपनिरीक्षक (SI): 1036 पद

  • सहायक उपनिरीक्षक (ASI): 552 पद

  • प्रधान आरक्षक (Head Constable): 1169 पद

  • आरक्षक (Constable): 5768 पद

क्र. जिला/इकाई निरीक्षक उपनिरी. सहा.उनि. प्र.आर. आरक्षक योग (Total)
1 रायपुर 76 4 36 518 634
2 बीजापुर 12 69 97 262 202 642
3 जगदलपुर 11 89 18 145 245 508
4 दुर्ग 9 80 59 324 472
5 कोण्डागांव 2 32 32 49 319 434
6 सुकमा 3 55 83 221 33 395
7 गरियाबंद 4 12 30 17 307 370
8 बिलासपुर 2 52 15 39 260 368
9 बलरामपुर 3 31 15 24 267 340
10 बालोद 6 26 23 34 250 339
11 नारायणपुर 8 297 305
12 रायगढ़ 3 29 24 20 220 296
13 सारंगढ़-बिलाईगढ़ 3 20 20 8 220 271
14 मोहला-मानपुर 20 8 20 222 270
15 सूरजपुर 6 29 11 24 167 237
16 बलौदाबाजार 1 30 17 18 153 219
17 एम.सी.बी. 4 16 4 10 175 209
18 केसीजी (खैरागढ़) 11 7 6 183 207
19 कबीरधाम 4 35 25 25 113 202
20 जशपुर 5 25 9 24 137 200
21 जी.आर.पी. रायपुर 2 10 14 15 151 192
22 राजनांदगांव 34 12 21 122 189
23 जांजगीर-चांपा 2 27 10 12 114 165
24 महासमुंद 2 29 19 16 86 152
25 कोरबा 11 30 2 9 100 152
26 बेमेतरा 2 16 15 7 100 140
27 दंतेवाड़ा 1 30 104 135
28 धमतरी 4 27 4 12 74 121
29 शक्ति 19 12 8 55 94
30 जी.पी.एम. 1 8 4 6 71 90
31 मुंगेली 6 15 10 6 52 89
32 सरगुजा 27 4 11 43 85
33 कांकेर 18 62 80
34 कोरिया 3 1 4 5 22 35
योग कुल रिक्त पद 112 1036 552 1169 5768 8637

इतनी बड़ी संख्या में आरक्षकों और उपनिरीक्षकों के पद खाली होना यह दर्शाता है कि थानों में केस की जांच और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए बुनियादी अमले की भारी किल्लत है। विशेष रूप से नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में पदों का खाली होना सुरक्षा के लिहाज से जोखिम भरा हो सकता है। अब सवाल यह है कि क्या सरकार इन 8637 पदों को भरने के लिए कोई बड़ी भर्ती प्रक्रिया शुरू करेगी या इसी तरह ‘शॉर्ट स्टाफ’ के सहारे ही छत्तीसगढ़ पुलिस काम चलाती रहेगी।

Share.

About Us

CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।

Contact Us

Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244

© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.

error: Content is protected !!
Exit mobile version