छत्तीसगढ़ विधानसभा के वर्तमान सत्र के दौरान जशपुर विधानसभा क्षेत्र में गौ-संरक्षण और पशुपालकों को मिलने वाली सरकारी सहायता का मुद्दा प्रमुखता से उठा।
जशपुर में दिखेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण; 50 मिनट तक आसमान में रहेगा अद्भुत नजारा”
विधायक श्रीमती रायमुनी भगत द्वारा पूछे गए तारांकित प्रश्न के उत्तर में आदिम जाति विकास मंत्री रामविचार नेताम ने क्षेत्र की स्थिति स्पष्ट की।
विधायक के सवाल के जवाब में मंत्री ने बताया कि जशपुर विधानसभा क्षेत्र में वर्तमान में छत्तीसगढ़ राज्य गौ-सेवा आयोग के अंतर्गत एक भी संस्था पंजीकृत नहीं है। हालांकि, उन्होंने जानकारी दी कि क्षेत्र में 02 अपंजीकृत गौशालाएं सक्रिय रूप से गौ-संरक्षण का कार्य कर रही हैं.जिसमें गोपाल कृष्ण गौशाला जशपुर नगर (विकासखंड जशपुर) और जय कृष्ण द्वारिकाधीश गौशाला सामरबार (विकासखंड बगीचा) है.
पशुपालकों को सब्सिडी: लाभार्थियों के आंकड़े आए सामने
पशुपालकों को दी जाने वाली सब्सिडी और अनुदान योजनाओं के संबंध में सरकार ने पिछले दो वर्षों का डेटा पेश किया है। आंकड़ों के अनुसार, लाभार्थियों की संख्या में पिछले साल के मुकाबले गिरावट देखी गई है: वर्ष 2023-24: कुल 462 हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं के तहत सब्सिडी का लाभ मिला। वहीं वर्ष 2024-25: अब तक कुल 227 हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया है।
छत्तीसगढ़: एक साल में जेलों में 66 बंदियों की मौत, 48 मामलों में जांच अब भी जारी

