छत्तीसगढ़ विधानसभा में ‘भाड़ा नियंत्रण संशोधन विधेयक’ पारित, बदल जाएगी किरायेदारी की सूरत

विशेष संवाददाता | रायपुर

छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के अंतर्गत आदिम जाति विकास विभाग (ट्रायबल डिपार्टमेंट) में छात्रावास अधीक्षकों और चतुर्थ वर्ग कर्मचारियों के मूल पदस्थापना स्थल से अन्य जगहों पर किए जाने वाले अटैचमेंट (संलग्नीकरण) का मुद्दा गूंजा। विधायक श्रीमती उत्तरी गनपत जांगड़े द्वारा पूछे गए ध्यानाकर्षण प्रश्न का लिखित जवाब देते हुए प्रदेश के आदिम जाति विकास मंत्री श्री रामविचार नेताम ने स्थिति पूरी तरह स्पष्ट की है। मंत्री के दो-टूक जवाब से साफ हो गया है कि जिले में पिछले दो सत्रों के दौरान विभाग द्वारा नियमों को ताक पर रखकर कोई भी अटैचमेंट नहीं किया गया है।

मां चंद्रहासिनी देवी मंदिर , अब ‘शक्तिपीठ कॉरिडोर’ से संवरेगा चंद्रपुर का दरबार

पिछले दो सत्रों में एक भी अधीक्षक या कर्मचारी नहीं बदला गया

सदन में विधायक श्रीमती उत्तरी गनपत जांगड़े ने सत्र 2024-25 से सत्र 2025-26 तक की अवधि में मूल पदस्थापना से हटाकर अन्य छात्रावासों में व्यवस्था के तहत भेजे गए अधीक्षकों और कर्मचारियों की नामजद सूची मांगी थी।

इस पर लिखित उत्तर देते हुए आदिम जाति विकास मंत्री श्री रामविचार नेताम ने बताया कि प्रश्न्याधीन अवधि (सत्र 2024-25 से सत्र 2025-26) में जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ में आयुक्त, आदिम जाति विकास विभाग द्वारा किसी भी छात्रावास अधीक्षक एवं कर्मचारी की मूल पदस्थापना से अन्य छात्रावास में व्यवस्था या अटैचमेंट नहीं किया गया है। विभाग में पूरी तरह पारदर्शी व्यवस्था लागू है, जिसके कारण सूची जारी करने का प्रश्न ही उपस्थित नहीं होता।

सरगुजा में पर्यटन विकास के लिए ₹8.97 करोड़ स्वीकृत, ₹5.70 करोड़ हुए खर्च; होमस्टे और गाइड ट्रेनिंग से युवाओं को मिल रहा रोजगार

मूल पदस्थापना से मनमाने तरीके से हटाने का प्रावधान नहीं

विधायक ने नियमों को लेकर भी एक गंभीर सवाल उठाया था कि क्या जिला आयुक्त द्वारा ट्रायबल विभाग के अधीक्षकों और अन्य चतुर्थ वर्ग कर्मचारियों को उनकी मूल पदस्थापना से हटाकर कहीं भी संलग्न (अटैच) किया जा सकता है?

इस नीतिगत सवाल पर आदिम जाति विकास मंत्री ने सदन में स्पष्ट रूप से ‘जी नहीं’ कहकर जवाब दिया। सरकार के इस रुख से यह स्पष्ट है कि किसी भी कर्मचारी या अधीक्षक को बिना किसी ठोस प्रशासनिक कारण या नियमों के विपरीत जाकर मनमाने तरीके से मूल पदस्थापना स्थल से हटाकर दूसरी जगह अटैच नहीं किया जा सकता।

छत्तीसगढ़ में  सरकारी दफ्तरों में भी ‘पे-फर्स्ट, यूज़-लेटर’ व्यवस्था; 1 अगस्त से प्री-पेड होंगे 1.65 लाख बिजली कनेक्शन

Share.

About Us

CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।

Contact Us

Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244

© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.

error: Content is protected !!
Exit mobile version