बीजापुर जिले की शिक्षा व्यवस्था को सशक्त बनाने और बोर्ड परीक्षाओं के परिणामों में ऐतिहासिक सुधार लाने के लिए जिला प्रशासन ने एक क्रांतिकारी कदम उठाया है। कलेक्टर संबित मिश्रा की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में निर्णय लिया गया कि इस वर्ष जिले के हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी बोर्ड परीक्षाओं में शत-प्रतिशत परिणाम का लक्ष्य रखा जाएगा। इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए जहाँ एक ओर विषय विशेषज्ञों की कमी को डीएमएफ (DMF) फंड से पूरा किया गया है, वहीं दूसरी ओर छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को प्रोत्साहित करने के लिए ‘एक्पोजर विजिट’ की अनूठी योजना तैयार की गई है।
शहरों की नकल या दिल की आवाज़? गाँव की गलियों में भी अब चढ़ने लगा ‘रोज डे’ का बुखार
हिंसा से हुनर का सफर: बस्तर में बंदूक छोड़कर हुनरमंद हुए युवा
इसके अंतर्गत जिले के टॉप 50-50 छात्र-छात्राओं को देश के प्रतिष्ठित संस्थानों के भ्रमण पर भेजा जाएगा, जहाँ वे उच्च शिक्षा की बारीकियों और अकादमिक गतिविधियों को करीब से देख सकेंगे। साथ ही, शत-प्रतिशत परिणाम देने वाले स्कूलों के शिक्षकों को भी उनके बेहतर प्रदर्शन के आधार पर इस शैक्षणिक दौरे का लाभ मिलेगा, जिससे जिले में प्रतिस्पर्धी और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का वातावरण निर्मित होगा।
हिंसा से हुनर का सफर: बस्तर में बंदूक छोड़कर हुनरमंद हुए युवा
जशपुर के सरना एथनिक रिसॉर्ट को मिला प्रतिष्ठित ‘ग्रीन लीफ अवॉर्ड’

