अम्बिकापुर, 07 नवम्बर 2025। राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज जिला पंचायत सभाकक्ष में एक भव्य और भावनात्मक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन राष्ट्रगौरव, मातृभूमि के प्रति श्रद्धा और देशभक्ति की भावना को समर्पित रहा।

कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शासन के पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री श्री राजेश अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उनके साथ कलेक्टर श्री विलास भोसकर, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री राजेश अग्रवाल, अपर कलेक्टर श्री सुनील नायक, श्री अमृत लाल ध्रुव सहित जिले के अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

इस अवसर पर उपस्थित जनों ने दूरदर्शन के माध्यम से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूरे होने पर आयोजित राष्ट्रव्यापी स्मरणोत्सव का लाइव प्रसारण देखा। प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में कहा – “वंदे मातरम् केवल एक गीत नहीं, यह भारत माता के प्रति श्रद्धा, समर्पण और एकता का प्रतीक है।”

संगीत महाविद्यालय अंबिकापुर के छात्रों ने सुरों की मधुर लहरियों में राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी अधिकारी, कर्मचारी और नागरिक खड़े होकर इस गीत को गुनगुनाने लगे, और पूरा सभाकक्ष देशभक्ति की भावना से गूंज उठा।

संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि “वंदे मातरम् भारतीय स्वतंत्रता संग्राम की आत्मा रहा है। इस गीत ने आज़ादी की लड़ाई में हर भारतीय के दिल में मातृभूमि के प्रति प्रेम और बलिदान की ज्वाला जलाई थी। आज भी यह गीत हमारी आत्मा को स्पंदित करता है।” उन्होंने सभी नागरिकों से आग्रह किया कि वे इस गीत को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं और नई पीढ़ी तक इसकी भावना को पहुंचाएं।

कार्यक्रम के दौरान बताया गया कि राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ की 150वीं वर्षगांठ को देशभर में चरणबद्ध रूप से मनाया जाएगा —

  • प्रथम चरण: 07 से 14 नवम्बर 2025
  • द्वितीय चरण: 19 से 26 जनवरी 2026
  • तृतीय चरण: 07 से 15 अगस्त 2026 (हर घर तिरंगा अभियान के साथ)
  • चतुर्थ चरण: 01 से 07 नवम्बर 2026 (समापन सप्ताह)

भारत सरकार ने इस अवसर पर vandemataram150.in नामक एक विशेष पोर्टल भी लॉन्च किया है, जहां नागरिक अपने स्वर में ‘वंदे मातरम्’ गाकर अपलोड कर सकते हैं। पोर्टल पर गीत के बोल, संगीत और डिजिटल प्रमाणपत्र की सुविधा भी उपलब्ध है, ताकि हर भारतीय इस राष्ट्रीय उत्सव में भागीदार बन सके।

ख़बरों से अपडेट रहने के लिए ग्रुप ज्वाइन करें 👇
🔗 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

✍️✍️✍️✍️
सभी खबरें हमारी वेबसाइट पर पढ़ें 👇
🌐 https://cgnow.in

Share.

About Us

CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।

Contact Us

Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244

© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.

error: Content is protected !!
Exit mobile version