MoSPI EnviStats 2026: डिजिटल इंडिया के बाद अब ‘ग्रीन इंडिया’ की बारी: भारत में पर्यावरण लेखांकन के लिए नया रोडमैप तैयार

सरगुजा: छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के बतौली क्षेत्र में मौसम के अचानक बदले मिजाज ने भारी तबाही मचाई है। सोमवार दोपहर को तेज गरज-चमक और हल्की बारिश के बीच गिरी आकाशीय बिजली ने ग्राम पंचायत गोविंदपुर में 16 मवेशियों की जान ले ली। इस हृदयविदारक घटना के बाद से पूरे गांव में मातम और दहशत का माहौल है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोपहर में अचानक काले बादल छाए और तेज हवाओं के साथ हल्की बूंदाबांदी शुरू हुई, तभी अचानक हुई तेज गर्जना के साथ बिजली सीधे एक पेड़ पर जा गिरी, जिसके नीचे खड़े मवेशी इसकी चपेट में आ गए।

TRAI का बड़ा कदम: देशभर में बिछेगा फ्री पब्लिक वाई-फाई का जाल, ट्राई ने चुनौतियों और समाधान पर मांगे सुझाव

इस हादसे ने स्थानीय किसानों की कमर तोड़ दी है। मिली जानकारी के अनुसार, बिजली गिरने से गोविंदपुर निवासी मनीराम के एक जोड़ी बैल, आनंद कुजूर के 9 बकरा-बकरी और मदन के 5 बकरा-बकरी की मौके पर ही मौत हो गई। किसानों को इस आपदा में हजारों रुपये का आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। खासकर बैलों की मौत ने खेती-किसानी पर निर्भर परिवारों के सामने रोजी-रोटी का गंभीर संकट खड़ा कर दिया है। गनीमत रही कि हादसे के वक्त आसपास मौजूद ग्रामीण बाल-बाल बच गए, वरना जनहानि भी हो सकती थी। घटना की भयावहता देख ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई, जिसकी तत्काल सूचना बतौली थाना और प्रशासन को दे दी गई है। प्रभावित किसानों ने सरकार से मुआवजे की गुहार लगाई है।

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2026: देश के बहादुर और प्रतिभाशाली बच्चों के लिए नामांकन शुरू, ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

Share.

About Us

CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।

Contact Us

Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244

© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.

error: Content is protected !!
Exit mobile version